✕

होम / B टाउन / भारी-भरकम बजट में बन रही Pushpa भाऊ की ये फिल्म, एक्टर की फीस सुनकर खुला रह जाएगा मुंह

भारी-भरकम बजट में बन रही Pushpa भाऊ की ये फिल्म, एक्टर की फीस सुनकर खुला रह जाएगा मुंह

सुपरस्टार अल्लू अर्जुन Pushpa: The Rule में नजर आएंगे, जिसका मेकर्स ने भारी-भरकम बजट रखा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म 'पुष्पा: द राइज' (Pushpa: The Rise) ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी. इस फिल्म को साउथ ही नहीं बल्कि नॉर्थ इंडिया में काफी पसंद किया गया. अब अल्लू अर्जुन इस फिल्म के सीक्वल यानी 'पुष्पा: द रूल'  (Pushpa: The Rule) में नजर आएंगे, जिसका मेकर्स ने भारी-भरकम बजट रखा है. इतना ही नहीं, इस फिल्म के लिए अल्लू अर्जुन ने इतनी बड़ी रकम की डिमांड की है, जिसे सुनकर आपका मुंह खुला रह जाएगा.

अल्लू अर्जुन ने वसूली मोटी रकम
इंडिया टुडे के मुताबिक, 'पुष्पा: द रूल' (Pushpa: The Rule) को ग्रैंड स्केल पर बनाया जा रहा है. इसलिए मेकर्स ने इस फिल्म पर करोड़ों रुपये खर्च करने का प्लान बनाया है. इस मूवी का बजट 400 करोड़ रुपये रखा गया है. अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) ने मेकर्स से 100 करोड़ रुपये की मांग की है, जो उनकी अब तक की सबसे ज्यादा फीस है. सिर्फ 200 करोड़ रुपये तो फिल्म का प्रोडक्शन कॉस्ट रखा गया है.

अगले साल रिलीज होगी फिल्म
'पुष्पा: द राइज' (Pushpa: The Rise) के डायरेक्टर सुकुमार का कहना है कि पहले पार्ट को देखने के बाद लोगों की 'पुष्पा 2' (Pushpa 2) को लेकर जो उम्मीदें हैं, वह उस खरा उतरना चाहते हैं. मालूम हो कि 'पुष्पा: द राइज' साल 2021 में रिलीज हुई थी. अब बताया जा रहा है कि साल 2023 में 'पुष्पा: द रूल' रिलीज होगी.

इन सितारों ने जीता फैंस का दिल
बताते चलें कि 'पुष्पा: द राइज' (Pushpa: The Rise) में अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के अलावा रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) नजर आई थीं. उन्होंने फिल्म में श्रीवल्ली का रोल निभाकर खूब सुर्खियां बटोरीं. यहां तक कि वह इस फिल्म के बाद लोगों की नेशनल क्रश बन गई हैं. इन दिनों रश्मिका बॉलीवुड में डेब्यू करने की तैयारी में जोर-शोर से जुटी हुई हैं. दोनों स्टार्स के अलावा इस फिल्म में फहाद फासिल नजर आए थे, जिससे दूसरे पार्ट में पुष्पा से भिड़ंत होगी. खतरनाक पुलिस ऑफिसर के किरदार में फहाद के काम को खूब सराहा गया.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

15 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

14 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

11 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

13 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

14 hours ago