✕

होम / B टाउन / ये हैं बॉलीवुड की सबसे महंगी शादियां, कपल ने पानी की तरह बहाया पैसा

ये हैं बॉलीवुड की सबसे महंगी शादियां, कपल ने पानी की तरह बहाया पैसा

कपल ने पानी की तरह बहाया पैसा ये हैं बॉलीवुड की सबसे महंगी शादियां

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

प्रियंका चोपड़ा- निक जोनस

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) ने साल 2018 में जोधपुर के उमेद पैलेस में शादी रचाई थी जिसकी खूब चर्चा हुई. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, उमेद पैलेस में वेडिंग फंक्शंस में चार दिन चले थे जिसमें कपल की क्रिश्यिन और हिंदू रीति-रिवाज से शादी हुई थी. निक और प्रियंका ने सिर्फ होटल की बुकिंग में ही 3 करोड़ 27 लाख 67 हजार रुपये खर्च किए थे.

 

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड के पावर कपल रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने साल 2018 में शादी रचाई थी. कपल ने इटली में वेडिंग डेस्टिनेशन की थी. रणवीर और दीपिका के वेडिंग फंक्शंस Villa Del Balbianello मे हुए थे. रिपोर्ट के मुबातिक, इस रेसॉर्ट के एक दिन का चार्ज 24 लाख रुपये होता है. कपल ने एक हफ्ते के लिए इस रिसॉर्ट बुक किया था, जिस पर 1 करोड़ 68 लाख रुपये खर्च हुए थे.

 

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) और बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) की शादी भी काफी चर्चा में रही. इंडिया टुडे के अनुसार, शादी में शिल्पा ने जो साड़ी पहनी थी उसे फेमस डिजाइनर तरुण तहलियानी ने डिजाइन किया था. इस साड़ी की कीमत 50 लाख रुपये थी और शिल्पा की इंगेजमेंट रिंग 3 करोड़ रुपये थी. इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि कपल की शादी में करोड़ों रुपये खर्च हुए होंगे.

 

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ

पॉपुलर कपल विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने सवाई माधोपुर के सिक्स सेंसेस फोर्ट रिजॉर्ट में शादी की थी. ये शादी साल 2021 के नवंबर महीने में हुई थी. इस रिजॉर्ट के एक दिन के लिए कपल ने 7 लाख रुपये चुकाए थे. इसके साथ ही कपल ने वीवीआईपी मेहमानों के लिए लग्जीरियस टेंट बुक किया जिसके लिए विक्की और कैटरीना को 70 हजार प्रति दिन के लिए चुकाने पड़े थे.

 

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा (Virat Kohli) ने साल 2017 में क्रिकेटर विराट कोहली (Anushka Sharma) के साथ साल 2017 में सात फेरे लिए थे. दोनों ने इटली के सबसे महंगे Borgo Finocchieto विला में शादी रचाई थी. पिंकविला के अनुसार, इस विला के एक दिन का चार्ज 6 लाख 50 हजार से लेकर 14 लाख रुपये तक होता है. फोर्ब्स की मानें तो ये दुनिया का दूसरा सबसे महंगा हॉलीडे डिस्टिनेशन है. अनुष्का की वेडिंग रिंग 1 करोड़ रुपये की थी.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

16 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

15 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

12 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

14 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

15 hours ago