✕

होम / B टाउन / प्रभास ने इन फिल्मों के लिए चार्ज कर दी इतनी फीस, बन जाएगी एक भारी-भरकम बजट मूवी

प्रभास ने इन फिल्मों के लिए चार्ज कर दी इतनी फीस, बन जाएगी एक भारी-भरकम बजट मूवी

'साहो' और 'राधेश्याम' के फ्लॉप होने से प्रभास की पॉपुलैरिटी पर कोई असर नहीं पड़ा है और ऐसा भी नहीं है कि कोई प्रोड्यूसर उनके साथ काम नहीं करना चाहता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: 'बाहुबली' (Baahubali) और 'बाहुबली 2' (Baahubali 2) के बाद सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) की एक भी फिल्म नहीं चली. 'साहो' और 'राधेश्याम' दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गईं. हालांकि, इससे प्रभास की पॉपुलैरिटी पर कोई असर नहीं पड़ा है और ऐसा भी नहीं है कि कोई प्रोड्यूसर उनके साथ काम नहीं करना चाहता है, बल्कि उन्होंने अपनी फीस में इजाफा भी कर दिया है. प्रभास अपनी अपकमिंग तीन फिल्मों से करोड़ों की कमाई कर चुके हैं. ये रकम इतनी ज्यादा है कि इतने बजट में तो एक फिल्म बन जाती है. 

प्रॉफिट में की शेयर की डिमांड
Desimartini के अनुसार, प्रभास (Prabhas) सुपरहिट 'केजीएफ' फ्रेंचाइजी के डायरेक्टर प्रशांत नील के साथ फिल्म 'सालार' कर रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने 100 करोड़ रुपये की फीस ली है. इसके साथ ही प्रभास ने मेकर्स से फिल्म के प्रॉफिट में 10 फीसदी हिस्से की मांग भी की है. प्रभास की इतनी बड़ी फीस ने उन्हें देश का हाईएस्ट पेड एक्टर बना दिया है. हालांकि, ये पहली बार नहीं है, जब उन्होंने इतनी बड़ी रकम की डिमांड की है.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Prabhas (@actorprabhas)

'आदिपुरुष' के लिए बढ़ा दी फीस
रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रभास ने 'बाहुबली' (Baahubali) के लिए 20 करोड़ और 'बाहुबली 2' (Baahubali 2) के लिए 25 करोड़ चार्ज किए थे. इसके बाद उनकी फिल्म 'साहो' रिलीज हुई. 350 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म के लिए 100 करोड़ रुपये की फीस ली थी. साल 2022 में रिलीज हुई प्रभास ने फिल्म 'राधे श्याम' (Radhe Shyam) के लिए इतनी ही बड़ी रकम चार्ज की. इस फिल्म में उन्होंने पूजा हेगड़े के साथ काम किया था. हालांकि, ये बिग बजट मूवी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई. वहीं, अब प्रभास ने 'आदिपुरुष' के लिए 120 करोड़ रुपये की डिमांड की है. इस वजह से फिल्म का बजट भी बढ़ गया है.

कर ली करोड़ों की कमाई
इस तरह प्रभास (Prabhas) अपनी सिर्फ तीन फिल्मों से 320 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'सालार' (Salaar) कोल माइनिंग माफिया पर आधारित फिल्म है, जिसमें प्रभास के साथ श्रुति हासन नजर आएंगी. 'आदिपुरुष' 12 जनवरी, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसमें प्रभास के अलावा सैफ अली खान, कृति सैनन और सनी सिंह जैसे सितारे काम कर रहे हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

15 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

14 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

11 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

13 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

14 hours ago