✕

होम / B टाउन / कभी ढाई रुपये में करते थे काम, आज करोड़ों के मालिक हैं 'पंचायत' के प्रधान

कभी ढाई रुपये में करते थे काम, आज करोड़ों के मालिक हैं 'पंचायत' के प्रधान

रघुबीर यादव (Raghubir Yadav) ने 'पंचायत' और 'पंचायत 2' वेब सीरीज में प्रधान का रोल निभाकर लोगों के दिलों में खास जगह बना ली है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: रघुबीर यादव (Raghubir Yadav) किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. वह कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेर चुके हैं. इन दिनों उनकी वेब सीरीज 'पंचायत 2' काफी चर्चा में है, जिसमें उन्होंने प्रधान का रोल निभाकर लोगों के दिलों में खास जगह बना ली है. आज यानी 25 जून को रघुबीर यादव अपना जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर आज हम उनके बारे में कुछ दिलचस्प बातें बताने जा रहे हैं.

इतनी थी पहली सैलरी
आपको जानकर हैरानी होगी कि रघुबीर यादव (Raghubir Yadav) की पहली सैलरी महज ढाई रुपये थी. जी हां! ये खुलासा उन्होंने खुद एक इंटरव्यू के दौरान किया था. 15 साल की उम्र में रघुबीर यादव घर से भाग गए थे और फिर उन्होंने फिर पारसी थिएटर नाटक कंपनी में काम करना शुरू कर दिया. इसके बदले में उन्होंने महज ढाई रुपये मिलते थे. वह इस कंपनी से कई सालों तक जुड़े रहे. रघुबीर यादव नाटकों के लिए स्टेज तैयार करने का काम किया करते थे. 

करोड़ों रुपये की है संपत्ति
72 साल के हो चुके रघुबीर यादव (Raghubir Yadav) आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी नेट वर्थ लगभग 38 करोड़ रुपये है. वह पिछले कई सालों से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. वह शानदार एक्टर होने के साथ-साथ संगीतकार, सिंगर और बेहतरीन सेट डिजाइनर भी हैं. 

इस सीरीज में बिखेरा अपना जलवा
'पंचायत 2' से पहले रघुबीर यादव (Raghubir Yadav) 'द ग्रेट इंडियन मर्डर' (The Great Indian Murder) वेब सीरीज में नजर आए थे, जिसमें उन्होंने प्रतीक गांधी, ऋचा चड्ढा और आशुतोष राणा जैसे सितारों के साथ काम किया था. इस सीरीज में रघुबीर ने जबरदस्त एक्टिंग की थी, जिसकी खूब चर्चा हुई. रिपोर्ट्स के मुताबिक, रघुबीर यादव अब 'मनोहर पांडे' और 'टीटू अंबानी' जैसी फिल्मों में नजर आएंगे, जो बहुत जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होंगी.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

18 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

18 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

14 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

16 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

17 hours ago