✕

होम / B टाउन / कलेक्शन में लग्जरी कारें, करोड़ों की नेट वर्थ; ऐशो आराम की जिंदगी जीते हैं जीतू भइया

कलेक्शन में लग्जरी कारें, करोड़ों की नेट वर्थ; ऐशो आराम की जिंदगी जीते हैं जीतू भइया

जितेंद्र कुमार (Jitendra Kumar) जीतू भइया के नाम से फेमस हैं. उन्होंने 'कोटा फैक्टरी' वेब सीरीज में जीतू भइया का किरदार निभाया था और अब लोग उन्हें जीतू भइया के नाम से ज्यादा जानते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: जितेंद्र कुमार (Jitendra Kumar) जीतू भइया के नाम से फेमस हैं. उन्होंने 'कोटा फैक्टरी' वेब सीरीज में जीतू भइया का किरदार निभाया था और अब लोग उन्हें जीतू भइया के नाम से ज्यादा जानते हैं. इन दिनों वह अपनी नई वेब सीरीज पंचायत 2 को लेकर चर्चा में हैं. इस सीरीज में उन्होंने अभिषेक त्रिपाठी का किरदार निभाया है जो काफी सुर्खियों में है. उनकी एक लग्जीरियस लाइफ जीते हैं. उनके पास कई कारों का कलेक्शन है और उनकी नेट वर्थ सुनकर होश उड़ जाएंगे.

नेट वर्थ सुनकर उड़ जाएंगे होश
जी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, जितेंद्र कुमार (Jitendra Kumar) की नेट वर्थ 7 करोड़ रुपये है. उन्होंने पंचायत 2 के एक एपिसोड के लिए 50 हजार रुपये चार्ज किए हैं. इस तरह उन्होंने 8 एपिसोड की इस सीरीज से 4 लाख रुपये की कमाई कर ली. मुंबई में जितेंद्र कुमार का शानदार घर है जिसकी झलक उन्होंने प्रॉपर्टी पोर्टल Brokerwala के साथ इंटरव्यू के दौरान दिखाई थी.

कई कारों के मालिक हैं जीतू भइया
जितेंद्र कुमार (Jitendra Kumar) के पास कई कारों के मालिक हैं. उनके कार कलेक्शन में Mercedes Benz GLS 350D (88.18 लाख), Mercedes-Benz E-Class (82.10 लाख) और Toyota Fortuner भी है जिसकी कीमत 48.43 लाख रुपये है. वह फिल्मों और वेब सीरीज के अलावा ब्रैंड एंडोर्समेंट से तगड़ी कमाई करते हैं. जितेंद्र कुमार Insurance Dekho, Bingo जैसे ब्रैंड को एंडोर्स करते हैं.

कब आएगी पंचायत 3?
बताते चलें कि 'पंचायत 2' वेब सीरीज में जितेंद्र कुमार के अलावा रघुबीर यादव, नीना गुप्ता, सान्विका, चंदन रॉय, सतीश रॉय जैसे सितारों ने काम किया है. उन्होंने फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' से बॉलीवुड डेब्यू किया था जिसमें वह आयुष्मान खुराना और नीना गुप्ता जैसे सितारों के साथ नजर आए. 'पंचायत' के दूसरे सीजन के बाद अब उनके फैंस बेसब्री से 'पंचायत 3' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

18 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

18 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

14 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

16 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

17 hours ago