✕

होम / B टाउन / करोड़ों में तैयार हुए ये गाने, मेकर्स ने पानी की तरह बहाया पैसा

करोड़ों में तैयार हुए ये गाने, मेकर्स ने पानी की तरह बहाया पैसा

फिल्ममेकर्स ने किसी सॉन्ग को तैयार करने में 5 करोड़ तो किसी गाने को बनाने में 20 करोड़ रुपये लगाए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: इंडिया सिनेमा के कुछ मेकर्स ने फिल्मों पर नहीं बल्कि गानों पर भी पानी की तरह पैसे बहाए हैं. आज हम आपको उन गानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें तैयार करने में करोड़ों रुपये खर्च हुए हैं. फिल्ममेकर्स ने किसी सॉन्ग को तैयार करने में 5 करोड़ तो किसी गाने को बनाने में 20 करोड़ रुपये लगाए हैं.

 

ऊ अंटावा

सुपरहिट फिल्म 'पुष्पा: द राइज' का गाना 'ऊ अंटावा' (Oo Antava) गाना भी काफी चर्चा में रहा. इस गाने के लिए एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु को कास्ट किया गया जिन्होंने अपने किलर डांस मूव्स से फैंस के दिलों में खलबली मचा दी. scoopwhoop ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि इस गाने के लिए सामंथा ने 5 करोड़ रुपये वसूले थे और ये सॉन्ग 6 करोड़ रुपये में तैयार हुआ था.

तेरी झलक अशर्फी श्रीवल्ली

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'पुष्पा: द राइज' का गाना 'तेरी झलक अशर्फी श्रीवल्ली' काफी फेमस हुआ. इस गाने को दोनों सितारों पर फिल्माया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के इस गाने को बनाने में मेकर्स ने 5 करोड़ रुपये खर्च किए थे.

मलंग

'धूम 3' (Dhoom 3) फिल्म के सॉन्ग 'मलंग' (Malang) में आमिर खान और कैटरीना कैफ ने अपने डांस मूव्स से फैंस को हैरान कर दिया था. desimartini के अनुसार, इस गाने की शूटिंग के लिए यूएसए से लगभग 200 जिमनास्ट को लाया गया था. इस गाने को तैयार में करने में लगभग 5 करोड़ रुपये लगे थे.

पार्टी ऑल नाइट

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 'बॉस' (Boss) का गाना 'पार्टी ऑल नाइट' (Party All Night) सबसे महंगे गानों में शुमार है. भले ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पिट गई लेकिन ये गाना बहुत फेमस हो गया. ये गाना बैंकॉक के एक पब में शूट किया गया था जिसमें 600 फॉरेन मॉडल्स शामिल हुईं. मशहूर रैप हनी सिंह का ये गाना 6 करोड़ रुपये में बना है.

तू ही रे

सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) की फिल्म 2.0 साल 2018 में रिलीज हुई थी. जिसके सॉन्ग 'तू ही रे' (Tu Hi Re) को अब तक सबसे महंगा गाना माना जाता है. इस गाने को एमी जैक्शन और रजनीकांत पर फिल्माया गया था. scoopwhoop के मुताबिक 2.0 के इस गाने को तैयार करने में मेकर्स ने लगभग 20 करोड़ रुपये खर्च किए थे.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

17 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

17 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

13 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

15 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

16 hours ago