होम / B टाउन / क्राइम-थ्रिलर देखने के हैं शौकीन, तो अपने वॉच लिस्ट में जरूर शामिल करें ये 5 वेब सीरीज

क्राइम-थ्रिलर देखने के हैं शौकीन, तो अपने वॉच लिस्ट में जरूर शामिल करें ये 5 वेब सीरीज

अगर आप क्राइम-थ्रिलर (Crime Thriller Web Series) के शौकीन हैं तो अपने वॉच लिस्ट में ये पांच वेब सीरीज जरूर शामिल कर लें

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: अगर आप क्राइम-थ्रिलर (Crime Thriller Web Series) के शौकीन हैं तो अपने वॉच लिस्ट में ये पांच वेब सीरीज जरूर शामिल कर लें. ये सीरीज आपको निराश नहीं करेंगी. इस लिस्ट में सेक्रेड गेम्स, मिर्जापुर, द फैमिली मैन, स्पेशल ओप्स शामिल हैं.

 

मिर्जापुर

'मिर्जापुर' (Mirzapur) वेब सीरीज के अभी तक 2 सीजन रिलीज हो चुके हैं. इसमें पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु शर्मा, अली फजल, श्रिया पिलगांवकर और श्वेता त्रिपाठी जैसे सितारों ने काम किया है. इस सीरीज में क्राइम-थ्रिलर का जमकर तड़का लगाया गया है. इसे आप एमेजॉन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

सेक्रेड गेम्स

विक्रम चंद्रा की नॉवेल 'सेक्रेड गेम्स' (Sacred Games) पर आधारित ये सीरीज काफी चर्चा में रही. सैफ अली खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्टारर इस वेब सीरीज को बहुत पसंद किया गया. ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है. आपको जब भी मौका मिले इस सीरीज को देख लीजिए.

पाताल लोक

एमेजॉन प्राइम वीडियो पर मौजूद 'पाताल लोक' (Paatal Lok) वेब सीरीज में जयदीप अहलावत (Jaideep Ahlawat) ने मुख्य भूमिका निभाई है. साल 2020 में रिलीज हुई इस सीरीज ने खूब सुर्खियां बटोरी.

स्पेशल ऑप्स

केके मेनन स्टारर वेब सीरीज 'स्पेशल ऑप्स' (Special Ops) बिल्कुल भी निराश नहीं करती है. ये डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर मौजूद है. इस सीरीज के अभी तक दो सीजन आ चुके हैं और जल्द ही इसका तीसरा सीजन भी रिलीज होगा.

द फैमिली मैन

'द फैमिली मैन' (The Family Man) में राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत जासूसी की ऐसी कहानी दिखाई गई है, जिसमें मनोज बाजपेयी ने लीड भूमिका निभाई है. आप इस सीरीज का लुत्फ एमेजॉन प्राइम वीडियो पर उठा सकते हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

2047 तक भारत को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बना सकते हैं ये 4 सेक्टर, नीति आयोग ने बताई बड़ी चुनौतियां

केमिकल्स, टेक्सटाइल, टेलीकॉम और नेटवर्क इक्विपमेंट तथा सोलर पीवी मैन्युफैक्चरिंग को नीति आयोग ने भारत के औद्योगिक विस्तार, रोजगार और निर्यात के लिए अहम सेक्टर बताया है.

1 hour ago

तमिलनाडु में 2,500 करोड़ रुपये निवेश करेगा हिंदुजा ग्रुप, क्लीन एनर्जी और EV पर फोकस

हिंदुजा ग्रुप तमिलनाडु में रिन्यूएबल एनर्जी, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, ऑटोमोबाइल, फाइनेंशियल सर्विसेज और बैटरी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर समेत कई क्षेत्रों में 2,500 करोड़ रुपये का निवेश करेगा.

31 minutes ago

रूस से तेल खरीदने पर 100% टैरिफ की धमकी के बावजूद भारत-US ट्रेड डील पर कायम: वाणिज्य सचिव

अमेरिका में रूस से तेल और गैस खरीदने वाले बड़े देशों पर 100% तक टैरिफ लगाने की संभावित कार्रवाई के बीच भारत और अमेरिका ने द्विपक्षीय व्यापार समझौते को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई है.

44 minutes ago

JSW सीमेंट का मुनाफा 61% बढ़ा, आय में 22% का इजाफा; 500 करोड़ रुपये जुटाने को मंजूरी

जून तिमाही में कंपनी के ऑपरेशनल प्रदर्शन में सुधार दिखा, लेकिन ईंधन, कच्चे माल और माल ढुलाई की बढ़ती लागत बनी चिंता. कंपनी के बोर्ड ने 500 करोड़ रुपये तक जुटाने और JSW One Platforms के IPO में हिस्सेदारी बेचने को भी मंजूरी दी.

50 minutes ago

₹1 लाख करोड़ की मेगा डील! एयरफोर्स के लिए भारत में बनेंगे 60 नए मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट

रक्षा मंत्रालय ने करीब 1 लाख करोड़ रुपये के मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट प्रोग्राम के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है.

3 hours ago