✕

होम / B टाउन / सबसे ज्यादा फीस लेती हैं श्रेया घोषाल, ये सिंगर्स भी लाखों में करते हैं कमाई

सबसे ज्यादा फीस लेती हैं श्रेया घोषाल, ये सिंगर्स भी लाखों में करते हैं कमाई

बॉलीवुड फिल्मों में गानों का बहुत महत्व होता है. गाने ही हैं जो फिल्म की कहानी बयां करने में अपनी बड़ी भूमिका निभाते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: बॉलीवुड फिल्मों में गानों का बहुत महत्व होता है. गाने ही हैं जो फिल्म की कहानी बयां करने में अपनी बड़ी भूमिका निभाते हैं. इंडस्ट्री में श्रेया घोषाल, मीका सिंह, अरिजीत सिंह, नेहा कक्कड़ महंगे सिंगर्स में शुमार हैं जो एक गाने के लिए बड़ी रकम की डिमांड करते हैं. आइए आज इन सिंगर्स की फीस के बारे में जानते हैं.

 

श्रेया घोषाल

श्रेया घोषाल (Shreya Ghoshal) बॉलीवुड की मोस्ट फेमस सिगर्स में से एक हैं. उन्होंने कई सारे सुपरहिट गानों को अपनी आवाज दी है. Bollywood Life के अनुसार, श्रेया घोषाल एक सॉन्ग के लिए 25 से 27 लाख रुपये फीस लेती हैं.

मीका सिंह

मीका सिंह (Mika Singh) ऐसे गाने गाते हैं जिन्हें सुनते ही लोग झूमना शुरू कर देते हैं. वह एक गाने के लिए 20 से 22 लाख रुपये चार्ज करते हैं.

अरिजीत सिंह

अरिजीत सिंह (Arijit Singh) की आवाज जेहन को सुकून देने वाली होती है. वह हाईऐस्ट पेड सिंगर्स में गिने जाते हैं. अरिजीत सिंह एक गाने के लिए 18 से 20 लाख रुपये लेते हैं.

नेहा कक्कड़

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने कई सुपरहिट गाने गाए हैं. उनके सॉन्ग्स को खूब पसंद किया जाता है. नेहा एक गाने के लिए तगड़ी फीस चार्ज करती हैं. Bollywood Life की मानें तो नेहा एक गाने के लिए 15 से 18 लाख रुपये फीस लेती हैं.

बादशाह

रैपर और सिंगर बादशाह (Badshah) ने 'पानी पानी', 'गर्मी', 'पागल', 'जुगनू', 'गेंदा फूल' जैसे गानों को आवाज दी है. उनके सॉन्ग्स यंगस्टर्स के बीच बहुत पॉपुलर हैं. वह एक गाने के लिए 18 से 20 लाख रुपये फीस चार्ज करते हैं.

सोनू निगम

सोनू निगम (Sonu Nigam) बहुत कम उम्र से फिल्मों के लिए गाने गा रहे हैं. वह एक गाने के लिए 11 से 15 लाख रुपये फीस लेते हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

16 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

15 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

12 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

14 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

15 hours ago