✕

होम / B टाउन / इन सबसे महंगी चीजों के मालिक हैं शाहरुख खान, कीमतें उड़ा देंगी होश

इन सबसे महंगी चीजों के मालिक हैं शाहरुख खान, कीमतें उड़ा देंगी होश

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के दुनियाभर में तगड़ी फैन फॉलोइंग है. उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेकरार रहते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के दुनियाभर में तगड़ी फैन फॉलोइंग है. उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेकरार रहते हैं. शाहरुख ने मेहनत के दम पर अपनी पहचान बनाई है. वह इंडस्ट्री के सबसे अमीर सितारों में से एक हैं. उनके पास प्रॉपर्टी की भरमार हैं. आज जानते हैं शाहरुख किन महंगी चीजों के मालिक हैं?

 

मन्नत

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) का सी-फेसिंग घर मन्नत हमेशा चर्चा में रहता है. डीएनए ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि शाहरुख ने इस बंगले को सिर्फ 13 करोड़ रुपये में खरीदा था जिसकी वर्तमान में कीमत लगभग 200 करोड़ रुपये हो गई है. शाहरुख पत्नी गौरी खान और बच्चों के साथ इसी आलीशान घर में रहते हैं.

देश से विदेश तक फैली है प्रॉपर्टी

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) दुबई के Palm Jumeirah में आलीशान विला है. डीएनए के अनुसार, इस लग्जरी घर की कीमत 100 करोड़ रुपये है. इस विला को दुबई बेस्ड प्रॉपर्टी डेवलपर नखील ने साल 2007 में शाहरुख खान को बतौर गिफ्ट में दिया था. इसके अलावा लंदन में भी घर है जो लगभग 172 करोड़ रुपये की है. ये उनकी सबसे महंगी प्रॉप्रटी में से एक है. वहीं. अलीबाग में भी शाहरुख का घर है जहां पर वह अक्सर फैमिली के साथ हॉलीडे एंजॉय करने के लिए जाते रहते हैं. ये घर की कीमत 15 करोड़ रुपये है.

वैनिटी वैन

बॉलीवुड के और सितारों की तरह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के पास खुद की वैनिटी वैन है. इसे उन्होंने अपनी पसंद के मॉडिफाई करवाया है. वैन का इंटीरियर डिजाइन बहुत शानदार है. इसकी कीमत 4 करोड़ रुपये है. वह कई लग्जरी कारों के मालिक हैं जिनकी कीमत लाखों में नहीं बल्कि करोड़ों से शुरू होती है. शाहरुख के पास 4 करोड़ की Bentley Continental GT, 14 करोड़ की Bugatti Veyron और 7 करोड़ की Rolls Royce Coupe जैसी शानदार कारें हैं. इतना ही नहीं उनके पास सुपरबाइक Harley Davidson Dyna Street Bob भी है जो लगभग 10 लाख रुपये की है.

करोड़ों का प्रोडक्शन हाउस और आईपीएल टीम

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) सिर्फ एक्टिंग ही नहीं बल्कि बिजनेस के भी किंग हैं. उनकी खुद की आईपीएल टीम है जिसका नाम कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) है. इस टीम की ब्रैंड वैल्यू लगभग 600 करोड़ रुपये है. शाहरुख का खुद का रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के नाम से प्रोडक्शन हाउस है जिसकी शुरुआत उन्होंने पत्नी गौरी खान के साथ मिलकर किया था. इस प्रोडक्शन हाउस की वैल्यू लगभग 500 करोड़ रुपये है. शाहरुख खान अपने इस प्रोडक्शन हाउस के अंडर में माय नेम इज खान, चेन्नई एक्सप्रेस, दिलवाले, रईस, बॉब बिस्वास जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस कर चुके हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

17 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

17 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

13 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

15 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

16 hours ago