✕

होम / B टाउन / प्राइवेट जेट और आलीशान घर, लग्जरी कारों का कलेक्शन; इतने करोड़ का है महेश बाबू का नेट वर्थ

प्राइवेट जेट और आलीशान घर, लग्जरी कारों का कलेक्शन; इतने करोड़ का है महेश बाबू का नेट वर्थ

तेलुगू स्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) किसी पहचान के मोहताज नहीं है. वह देश के पॉपुलर स्टार्स में एक हैं. कुछ समय पहले उन्होंने एक बयान देकर सनसनी मचा दी थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: तेलुगू स्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) किसी पहचान के मोहताज नहीं है. वह देश के पॉपुलर स्टार्स में एक हैं. कुछ समय पहले उन्होंने एक बयान देकर सनसनी मचा दी थी. उन्होंने कहा था, मुझे नहीं लगता कि बॉलीवुड मुझे अफॉर्ड कर सकता है. महेश बाबू साउथ सिनेमा के सुपरस्टार हैं और उनके पास करोड़ों रुपये की संपत्ति है. लग्जरी कारों से लेकर प्राइवेट जेट तक, वह कई महंगी चीजों को मालिक हैं.

हैदराबाद में शानदार घर
महेश बाबू (Mahesh Babu) का हैदराबाद के पॉश जुबली हिल्स इलाके में अपने परिवार के साथ रहते हैं. उनका शानदार लग्जरी घर है जिसमें हर की तरह सुविधाएं मौजूद हैं. महेश बाबू के इस घर में इंडोर स्विमिंग पूल, जिम, कई बेडरूम्स हैं. वह अक्सर इस घर में अपने करीबी दोस्तों और फैमिली के लिए पार्टी होस्ट करते रहते हैं. जीक्यू ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि उनके इस घर की कीमत लगभग 28 करोड़ रुपये है.

लग्जरी कारों का कलेक्शन
महेश बाबू (Mahesh Babu) उन सितारों में से एक हैं जिनके पास खुद का प्राइवेट जेट है. वह अक्सर पत्नी नम्रता शिरोडकर के साथ इस जेट के सफर का लुत्फ उठाते रहते हैं. महेश बाबू कई लग्जरी कारों के मालिक हैं. ई टाइम्स के मुताबिक, उनके पास Range Rover Vogue (3.88 करोड़), Audi A8 (1.57 करोड़) Lamborghini Gallardo (2.80 करोड़) Mercedes Benz E class (82.08 लाख), BMW 730LD (1.31 करोड़) Toyota Land Cruiser V8 (1.5 करोड़) Mercedes E280 (50 लाख) जैसी महंगी कारें हैं.

फिल्म के लिए करोड़ों की फीस

46 साल के महेश बाबू (Mahesh Babu) ने साउथ फिल्म इडंस्ट्री को कई सारी सुपरहिट फिल्में दी हैं जिसमें Nenokkadine, Athadu, Pokiri, Dookudu, Srimanthudu शामिल हैं. रिपोर्ट के मुताबिक वह एक फिल्म के लिए 45 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं लेकिन हाल ही में उन्होंने अपनी फीस में इजाफा कर दिया है. अब महेश बाबू 80 करोड़ रुपये लेते हैं. जीक्यू की रिपोर्ट के मुताबिक उनकी नेट वर्थ 244 करोड़ रुपये है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

18 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

18 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

14 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

16 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

17 hours ago