✕

होम / B टाउन / 'जुग जुग जियो' के बाद 1000 करोड़ क्लब की ओर कियारा आडवाणी, जानें पूरा मामला

'जुग जुग जियो' के बाद 1000 करोड़ क्लब की ओर कियारा आडवाणी, जानें पूरा मामला

कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की फिल्म 'जुग जुग जियो'(Jug Jugg Jeeyo) बॉक्स ऑफिस पर अभी तक 46.27 करोड़ रुपये का बिजनेस कर चुकी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की फिल्म 'जुग जुग जियो'(Jug Jugg Jeeyo) इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है. इसमें उन्होंने वरुण धवन के साथ काम किया है. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अभी तक 46.27 करोड़ रुपये का बिजनेस कर चुकी है. इससे पहले कियारा आडवाणी की कई फिल्में रिलीज हो चुकी हैं. इन सभी मूवीज की कमाई को अगर जोड़ा जाए तो कियारा आडवाणी 1000 करोड़ क्लब की तरफ तेजी से बढ़ रही हैं.

पहली फिल्म हुई फ्लॉप
कियारा ने साल 2014 में फिल्म 'फगली' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, हालांकि ये बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई. इसके बाद वह 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में नजर आईं, जो सुपरहिट हुई. फिर उन्होंने 'मशीन' में काम किया, जो बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई.

2 फिल्में 200 करोड़ से पार
एक्ट्रेस के करियर की चार फिल्में ऐसी हैं, जिसने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की और इसमें से दो ने 200 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया. 'भूल भुलैया 2' बॉक्स ऑफिस पर अभी भी लगातार कमाई कर रही है. ये फिल्म देशभर में अभी तक 184.32 करोड़ रुपये कमा चुकी है. वहीं, उनकी 'जुग जुग जियो' भी लोगों को बहुत पसंद आ रही है. 

कियारा की फिल्मों का कलेक्शन

फगली-         5.6 करोड़    
एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी- 133.04 करोड़
मशीन-         03.12 करोड़
इंदु की जवानी-    1.10 करोड़
कबीर सिंह -         278.24 करोड़
गुड न्यूज-        201.14 करोड़
भूल भुलैया 2-        184.32 करोड़
जुग जुग जियो        46.27 करोड़
टोटल-          852.83 करोड़

कियारा की आने वालीं फिल्में 
इस तरह कियारा आडवाणी (Kiara Advani) अब 1000 करोड़ क्लब से ज्यादा दूर नहीं हैं. उनकी आने वाली फिल्मों में 'गोविंदा नाम मेरा' है, जिसमें वह विक्की कौशल के साथ नजर आएंगी और दूसरी फिल्म शंकर के निर्देशन में बन रही है, जिसमें एक्ट्रेस राम चरण के साथ दिखाई देंगी. इन फिल्मों की रिलीज के बाद कियारा एक हजार करोड़ के आंकड़े को जरूर पार कर जाएंगी.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

15 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

14 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

11 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

13 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

14 hours ago