✕

होम / B टाउन / महल जैसा करोड़ों का घर, लग्जरी कारों के शौकीन हैं रॉकी भाई; नेट वर्थ सुनकर हो जाएंगे हैरान

महल जैसा करोड़ों का घर, लग्जरी कारों के शौकीन हैं रॉकी भाई; नेट वर्थ सुनकर हो जाएंगे हैरान

यश (Yash) कमाई के मामले में किसी बॉलीवुड स्टार से कम नहीं है. वह महल जैसे आलीशान घर में अपनी फैमिली के साथ रहते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: केजीएफ (KGF) फ्रेंचाइजी ने यश (Yash) को पैन इंडिया स्टार बना दिया है. देश में नहीं बल्कि विदेशों में भी उनकी पॉपुलैरिटी बढ़ गई है. सिल्वर स्क्रीन पर यश की एक्टिंग और स्वैग का हर कोई दीवाना हो गया है. हाल ही रिलीज हुई एक्टर की फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' (KGF Chapter 2) दुनियाभर में 1200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है.

नेट वर्थ सुनकर खुला रह जाएगा मुंह
यश (Yash) कमाई के मामले में भी किसी बॉलीवुड स्टार से कम नहीं है. वह महल जैसे आलीशान घर में अपनी फैमिली के साथ रहते हैं. उन्हें लग्जरी कारों का बहुत शौक है. Asianet के मुताबिक, यश की कुल नेटवर्थ 7 मिलियन डॉलर है. अगर इसे इंडियन करेंसी में देखा जाए तो ये लगभग 54 करोड़ रुपये होता है. 

करोड़ों के घर में रहते हैं रॉकी भाई
koimoi ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि यश (Yash) का बेंगलुरू के पॉश एरिया में शानदार डुप्लेक्स अपार्टमेंट है, जिसमें वह 'केजीएफ चैप्टर 1' की सफलता के बाद पत्नी राधिका पंडित और दो बच्चों के साथ शिफ्ट हो गए थे. इस घर की कीमत लगभग 6 करोड़ रुपये है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस घर में हर तरह की सुविधाएं उपलब्ध हैं.

लग्जरी कारों का कलेक्शन
राकी भाई यानी यश  (Yash) लग्जरी कारों के शौकीन हैं. डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक, यश  Range Rover Evoque कार के मालिक हैं जिसकी कीमत लगभग 60 से 80 लाख रुपये है. इसके अलावा उनके पास Mercedes GLC 250D Coupe कार भी है, जो 78 लाख रुपये की है. टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट की मानें तो यश के पास Mercedes Benz GLS 350D लग्जरी कार है, जिसकी कीमत 85 लाख रुपये है.

KGF 2 के लिए वसूली इतनी फीस
'केजीएफ चैप्टर 1' (KGF Chapter 1) फिल्म यश (Yash) के लिए टर्निंग पॉइन्ट साबित हुआ. इस फिल्म ने यश को सुपरस्टार बना दिया.  रिपोर्ट के मुताबिक 'केजीएफ चैप्टर 2' (KGF Chapter 2) के लिए यश ने 30 करोड़ रुपये की फीस ली है और साथ ही मेकर्स से फिल्म के प्रॉफिट में शेयर की भी डिमांड की थी.  


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

18 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

18 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

14 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

16 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

17 hours ago