✕

होम / B टाउन / 'भूल भुलैया 2' की सक्सेस से खुश हुए प्रोड्यूसर, कार्तिक आर्यन को दे दिया करोड़ों का गिफ्ट

'भूल भुलैया 2' की सक्सेस से खुश हुए प्रोड्यूसर, कार्तिक आर्यन को दे दिया करोड़ों का गिफ्ट

बॉक्स ऑफिस पर 'भूल भुलैया 2' की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है. फिल्म की सक्सेस से खुश होकर प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने कार्तिक आर्यन को करोड़ों का गिफ्ट दे दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की फिल्म 'भूल भुलैया 2' (Bhool Bhulaiyaa 2) जबरदस्त कमाई कर रही है. रिलीज के पांचवें हफ्ते बाद भी बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है. अब इस फिल्म की सक्सेस से खुश होकर प्रोड्यूसर भूषण कुमार  (Bhushan Kumar) ने कार्तिक आर्यन को करोड़ों की कार गिफ्ट में दे दी है.

गिफ्ट में मिली करोड़ों की कार
'भूल भुलैया 2' (Bhool Bhulaiyaa 2) के प्रोड्यूसर भूषण कुमार (Bhushan Kumar) ने कार्तिक आर्यन को गिफ्ट में लग्जरी स्पोर्ट्स कार McLaren GT दी है. हिन्दुस्तान टाइम्स के मुताबिक, इस कार की कीमत 4.7 करोड़ रुपये है. कार्तिक आर्यन ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ फोटोज पोस्ट की हैं, जिसमें वह और भूषण कुमार कार के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं. 

कार्तिक ने नई कार के साथ दिया पोज
कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने कार के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'चाइनीज खाने के लिए नई टेबल मिल गई. मेहनत का फल मीठा होता है सुना था, लेकिन इतना बड़ा होगा पता नहीं था. इंडिया की पहली McLaren GT. अगला गिफ्ट प्राइवेट जेट सर. आभार'. कार्तिक आर्यन देश के पहले शख्स हैं, जो McLaren GT जैसी सुपरकार के मालिक बन गए हैं. 

तहलका मचा रही 'भूल भुलैया 2'
'भूल भुलैया 2' (Bhool Bhulaiyaa 2) से पहले कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने भूषण के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' में काम किया था, जो कमाई के मामले में उनकी हाईएस्ट ग्रोसिंग फिल्म साबित हुई. अब कार्तिक और भूषण की तीसरी बार फिल्म 'शहजादा' में साथ काम कर रहे हैं. मालूम हो कि 'भूल भुलैया 2' (Bhool Bhulaiyaa 2) 200 करोड़ क्लब में बहुत जल्द शामिल हो जाएगी. इस फिल्म ने अभी तक 184.32 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

18 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

18 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

14 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

16 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

17 hours ago