✕

होम / B टाउन / बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ के पार हुई 'भूल भुलैया 2' तो चौंक गए कार्तिक आर्यन, कह दी ये बात

बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ के पार हुई 'भूल भुलैया 2' तो चौंक गए कार्तिक आर्यन, कह दी ये बात

'भूल भुलैया 2' (Bhool Bhulaiyaa 2) की इतनी बड़ी सफलता से कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) हैरान हैं. उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि उनकी मूवी को लोगों से इतना प्यार मिल रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की फिल्म 'भूल भुलैया 2' (Bhool Bhulaiyaa 2) ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है. ये फिल्म अभी तक दुनियाभर में 230 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई कर चुकी है. मूवी की इतनी बड़ी सफलता से कार्तिक आर्यन खुद हैरान हैं. उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि उनकी फिल्म इतनी बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई है. अब फिल्म की सक्सेस पर कार्तिक आर्यन ने अपना रिएक्शन दिया है.

खुद हैरान हैं कार्तिक आर्यन
कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने बताया कि वह खुद हैरान हैं, क्योंकि उन्होंने सोचा नहीं था कि  फिल्म 'भूल भुलैया 2' (Bhool Bhulaiyaa 2) बॉक्स ऑफिस पर इतना ज्यादा कमाई कर पाएगी. न्यूज18 के साथ बातचीत में कार्तिक आर्यन ने कहा, 'मुझे कॉन्टेंट पर पूरा भरोसा था और जानता था कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कम से कम 100 करोड़ का बिजनेस आराम से कर लेगी, लेकिन नहीं जानता था कि हम इंडस्ट्री को एक बार फिर से रिवाइव कर देंगे. हमने कभी नहीं सोचा कि ये फिल्म 200 करोड़ के पार चली जाएगी. लेकिन जो हुआ है, ये हमारी उम्मीदों से कही ज्यादा है. 

'रिलीज से पहले बहुत नर्वस था'
एक्टर ने बताया कि 'भूल भुलैया 2' (Bhool Bhulaiyaa 2) उनके करियर की महत्वपूर्ण फिल्म है. उन्होंने कहा, 'कोरोना महामारी के बाद ये मेरी पहली फिल्म है, तो मैं ऑडियंस से मिलने वाले रिएक्शंस को लेकर बहुत नर्वस था. मार्केट में चर्चा थी कि अगर ये फिल्म 80 से 90 करोड़ रुपये को पार कर जाती है, तो इस समय के हिसाब से बहुत अच्छा होगा, लेकिन जैसा मैंने कहा कि यह बहुत अच्छा कर रही है.

बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'भूल भुलैया 2'
बताते चलें कि कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की 'भूल भुलैया 2' (Bhool Bhulaiyaa 2) में कियारा आडवाणी, तब्बू, संजय मिश्रा और राजपाल यादव जैसे सितारों ने काम किया है. इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म के डायरेक्टर अनीस बाज्मी हैं, जो इससे पहले कई सफल कॉमेडी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं. 'भूल भुलैया 2' फिल्म 20 मई को रिलीज हुई थी, तब से बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

15 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

14 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

11 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

13 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

14 hours ago