✕

होम / B टाउन / Bhool Bhulaiyaa 2: दुनियाभर में बजा कार्तिक आर्यन का डंका, फिल्म पर हुई करोड़ों की बारिश

Bhool Bhulaiyaa 2: दुनियाभर में बजा कार्तिक आर्यन का डंका, फिल्म पर हुई करोड़ों की बारिश

कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की फिल्म 'भूल भुलैया 2' (Bhool Bhulaiyaa 2) के कलेक्श में दिन-ब-दिन इजाफा हो रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago


नई दिल्ली: कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की फिल्म 'भूल भुलैया 2' (Bhool Bhulaiyaa 2) सिर्फ देश में नहीं बल्कि विदेशों में भी धूम मचा रही है. दिन-ब-दिन फिल्म की कमाई इजाफा हो रहा है. अब 'भूल भुलैया 2' के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को लेकर लेटेस्ट जानकारी सामने आई है, जिसे जानकर कार्तिक आर्यन के फैंस खुशी से झूम उठेंगे.

दुनियाभर में कमा लिए इतने करोड़
कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें बताया गया कि 'भूल भुलैया 2' (Bhool Bhulaiyaa 2) ने दुनियाभर में 230 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. इस खास मौके पर कार्तिक आर्यन के फैंस उन्हें जमकर बधाइयां दे रहे हैं. उनके इस पोस्ट को अभी तक 2 लाख लाइक्स मिल चुके हैं. 'भूल भुलैया 2' साल 2022 की पहली फिल्म है, जो बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त परफॉर्म कर रही है.

प्रोड्यूसर ने गिफ्ट की महंगी कार
मालूम हो कि 'भूल भुलैया 2' (Bhool Bhulaiyaa 2) के प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने फिल्म की सफलता से खुश होकर कार्तिक आर्यन को 4.7 करोड़ रुपये की McLaren GT कार गिफ्ट में दी है. खास बात ये है कि इंडिया में ये कार किसी के पास नहीं है.

इन फिल्मों ने मचाया धमाल
बताते चलें कि कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) पिछले पांच सालों में चार सफल फिल्में दे चुके हैं. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2022 में 'भूल भुलैया 2' (Bhool Bhulaiyaa 2) ब्लॉकबस्टर साबित हुई है. वहीं, साल 2018 में रिलीज 'सोनू के टीटू की स्वीटी' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई और इसने 108.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. साल 2019 में कार्तिक आर्यन की दो फिल्में रिलीज हुईं, जिसमें 'लुका छुपी' और 'पति पत्नी और वो' शामिल हैं. इन हिट फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर 86.89 करोड़ और 94 करोड़ रुपये की कमाई की थी.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

15 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

14 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

11 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

13 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

14 hours ago