✕

होम / B टाउन / कम फिल्में करने के बावजूद करोड़ों की मालकिन हैं करिश्मा कपूर, ऐसे करती हैं मोटी कमाई

कम फिल्में करने के बावजूद करोड़ों की मालकिन हैं करिश्मा कपूर, ऐसे करती हैं मोटी कमाई

करिश्मा कपूर ने पिछले कुछ सालों में अपनी तगड़ी नेट वर्थ तैयार कर ली है. उनकी कुल संपत्ति करोड़ों रुपये में है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: कपूर खानदान की लाडली और खूबसूरत अदाकारा करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) आज अपना 48वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. उन्होंने 90 के दशक में बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं. गोविंदा के साथ उनकी केमिस्ट्री को बहुत पसंद किया गया. करिश्मा ने साल 1991 में 'प्रेम कैदी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और  इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. करिश्मा ने पिछले कुछ सालों में अपनी तगड़ी नेट वर्थ तैयार कर ली है. उनकी कुल संपत्ति करोड़ों रुपये में है.

करोड़ों की है नेट वर्थ
Celebrity Net Worth के अनुसार, करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) की नेट वर्थ 12 मिलियन डॉलर है. अगर इस रकम को इंडियन करेंसी में कन्वर्ट किया जाए, तो उनकी कुल संपत्ति 93 करोड़ रुपये होती है. हालांकि, अब वह सिल्वर स्क्रीन पर कम नजर आती हैं, लेकिन वह ब्रैंड एंडोर्समेंट और साइड बिजनेस से मोटी कमाई करती हैं. 

ऐसे करती हैं मोटी कमाई
करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) कई बड़े ब्रैंड्स को एंडोर्स करती हैं, जिससे उनकी तगड़ी कमाई होती है. इसके साथ ही वह समय-समय पर कई फैशन शोज में भी शामिल होती हैं. करिश्मा टीवी शोज को भी जज करती हैं. उन्होंने बिजनेस में भी हाथ आजमाया है. करिश्मा कपूर ने ई-कॉमर्स स्टार्टअप Babyoye.com में इंवेस्ट किया है, जिसकी उनके पास 26 फीसदी हिस्सेदारी है. ये स्टार्टअप नवजात बच्चे और मां के लिए केयर प्रोडक्ट बनाने का काम करता है. 

कलेक्शन में लग्जरी कारें 
एक्ट्रेस करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) लग्जरी लाइफ जीती हैं. उन्हें कारों का बहुत शौक है और उनके कलेक्शन में Mercedes Benz S Class, Lexus LX 470, Mercedes Benz E Class, BMW 7 Series और Audi Q7 जैसी कारें हैं, जिनकी कीमतें करोड़ों रुपये में है. मालूम हो कि करिश्मा कपूर साल 2016 में 'डेंजरस इश्क' में नजर आई थीं, जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई. इसकी रिलीज के चार साल बाद यानी 2020 में करिश्मा ने Mentalhood वेब सीरीज से डिजिटल डेब्यू किया, जिसमें उनका काम लोगों को बहुत पसंद आया.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

18 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

18 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

14 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

16 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

17 hours ago