✕

होम / B टाउन / ये हैं छोटे पर्दे के सबसे महंगे सितारे, एक एपिसोड के लिए वसूलते हैं मोटी रकम

ये हैं छोटे पर्दे के सबसे महंगे सितारे, एक एपिसोड के लिए वसूलते हैं मोटी रकम

टीवी की दुनिया के सितारे भी फीस लेने के मामले में कम नहीं हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: टीवी की दुनिया के सितारे भी फीस लेने के मामले में कम नहीं हैं. कपिल शर्मा (Kapil Sharma) से लेकर सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) जैसे स्टार्स एक एपिसोड के लिए मेकर्स से तगड़ी रकम वसूलते हैं. इन सितारों की एक एपिसोड की फीस जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे.

 

कपिल शर्मा

मशहूर कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा (Kapil Sharma) टीवी की दुनिया के सबसे महंगे सितारे हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, कपिल 'द कपिल शर्मा' (The Kapil Sharma Show) के एक एपिसोड के लिए लगभग 50 लाख रुपये फीस लेते हैं.

सुनील ग्रोवर

'कॉमेडी नाइट्स विथ कपिल' (Comedy Nights With Kapil) शो से पॉपुलर हुए सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) भी तगड़ी फीस चार्ज करते हैं. वह फिल्मों और वेब सीरीज में अपनी कॉमेडी ही नहीं बल्कि अपने सीरियस रोल के लिए जाने जाते हैं. टीओआई की मानें तो सुनील ग्रोवर एक एपिसोड के लिए 10 से 12 लाख रुपये फीस चार्ज करते हैं.

हिना खान

हिना खान (Hina Khan) कई सीरियल्स का हिस्सा रह चुकी हैं और उन्होंने रिएलिटी शो 'बिग बॉस' से भी बहुत ज्यादा पॉपुलैरिटी मिली. रिपोर्ट्स के मुताबिक हिना खान करियर की शुरुआत में एक एपिसोड के लिए 80 हजार रुपये फीस लेती थी लेकिन अब 2 लाख रुपये हर एपिसोड के लिए फीस लेती हैं.

मिशाल रहेजा

मिशाल रहेगा (Mishal Raheja) पिछले 15 सालों से टीवी सीरियल्स में एक्टिव हैं. वह कुमकुम भाग्य और लागी तुझसे लगन जैसे शोज का हिस्सा रह चुके हैं. मिशाल हाईएस्ट पेड टीवी एक्टर बन चुके हैं. वह एक एपिसोड के लिए 1.5 लाख रुपये लेते हैं.

राम कपूर

एक्टर राम कपूर (Ram Kapoor) किसी पहचान के मोहताज नहीं है. उन्हें टीवी शो बड़े अच्छे लगते हैं शो से जबरदस्त पॉपुलैरिटी मिली. रिपोर्ट के मुताबिक वह एपिसोड के लिए मेकर्स से 1.25 लाख रुपये वसूलते हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

17 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

17 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

13 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

15 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

16 hours ago