✕

होम / B टाउन / 21 साल में हजारों फीसदी बढ़ गई इस सुपरस्टार की फीस, आप भी रह जाएंगे दंग

21 साल में हजारों फीसदी बढ़ गई इस सुपरस्टार की फीस, आप भी रह जाएंगे दंग

जूनियर एनटीआर एक फिल्म के लिए करोड़ों रुपये चार्ज करते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि उन्होंने अपनी डेब्यू फिल्म के लिए महज कुछ लाख रुपए चार्ज किए थे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: जूनियर एनटीआर (Jr NTR) साउथ सिनेमा के सुपरस्टार हैं. उनकी जब भी कोई फिल्म रिलीज होती है, तो थिएटर्स के बाहर देखने वालों की लाइन लग जाती है. जूनियर एनटीआर देश के हाईएस्ट पेड एक्टर्स में शुमार हैं. वह एक फिल्म के लिए करोड़ों रुपये चार्ज करते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि उन्होंने अपनी पहली फिल्म के लिए महज कुछ लाख रुपए चार्ज किए थे.

आरआरआर ने मचाया धमाल
जूनियर एनटीआर (Jr NTR) सुपरस्टार नंदमुरी हरिकृष्णा के बेटे हैं, जिनकी फिल्में हिंदी बेल्ट में भी काफी पॉपुलर रहीं. एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' (RRR) ने जूनियर एनटीआर को पैन इंडिया स्टार बना दिया. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई, जिसमें उन्होंने भीम के किरदार के लिए खूब सुर्खियां बटोरी. इसमें जूनियर एनटीआर के साथ राम चरण की जोड़ी को काफी पसंद किया. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jr NTR (@jrntr)

21 साल में बढ़ा दी इतनी फीस
KoiMoi की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म 'आरआरआर' (RRR)  के लिए जूनियर एनटीआर (Jr NTR) ने 45 करोड़ रुपये वसूले थे, लेकिन ये बात बहुत कम लोगों को मालूम होगी कि जूनियर एनटीआर को डेब्यू फिल्म Ninnu Choodalani (सोलो लीड) के लिए सिर्फ 4 लाख रुपये मिले थे, जिसे उन्होंने अपनी मां को दे दिया था. उस वक्त एक्टर 18 साल के थे. अब जूनियर एनटीआर एक फिल्म के लिए 45 करोड़ रुपये ले रहे हैं. इस तरह पिछले 21 सालों में उनकी फीस में 1,12,400 फीसदी बढ़ गई है.

इस फिल्म में नजर आएंगे जूनियर एनटीआर
गौरतलब है कि 'आरआरआर' (RRR) के बाद जूनियर एनटीआर (Jr NTR) अब 'एनटीआर 30' (NTR 30) में नजर आएंगे. इस फिल्म का निर्माण पैन इंडिया लेवल पर किया जा रहा है. पिछले महीनेइस फिल्म का मोशन पोस्टर लॉन्च किया गया था जिसमें जूनियर एनटीआर का लुक छा गया. इस फिल्म में आलिया भट्ट के होने की भी चर्चा हुई थी, लेकिन कई रिपोर्ट्स में बताया गया कि उन्होंने अपनी शादी और उसके बाद होने वाले फंक्शंस की वजह से इस प्रोजेक्ट को मना कर दिया.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

15 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

14 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

11 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

13 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

14 hours ago