होम / B टाउन / डर का मतलब समझाने वाले रामसे परिवार से आई ये बुरी खबर, नहीं रहे Gangu Ramsay

डर का मतलब समझाने वाले रामसे परिवार से आई ये बुरी खबर, नहीं रहे Gangu Ramsay

गंगू रामसे एक महीने से मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती थे. वह पुरानी हवेली, वीराना जैसी पॉप्युलप हॉरर फिल्में बनाने के लिए मशहूर थे.  

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मशहूर फिल्ममेकर, डायरेक्टर और सिनेमैटोग्राफर गंगू रामसे (Gangu Ramsay) का 83 साल की उम्र में निधन हो गया है. वह पिछले 1 महीने से बीमार चल रहे थे. उनका इलाज एक महीने से मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में चल रहा था. गंगू रामसे, रामसे ब्रदर्स का हिस्सा थे, जो हॉरर फिल्मों के लिए काफी मशहूर थे. गंगू रामसे सैफ अली खान, अक्षय कुमार, ऋषि कपूर जैसे बड़े कलाकारों के भी साथ भी फिल्में कर चुके हैं. बॉलीवुड ही नहीं इन्होंने भारतीय टेलीविजन और टॉलीवुड तक अपनी छाप छोड़ी हुई है.  

परिवार ने जारी किया बयान
रामसे परिवार ने गंगू रामसे के निधन को लेकर एक शोक संदेश और बयान जारी करते हुए कहा है कि बड़े ही दुख के साथ हम आपको बताना चाहते हैं कि एफ.यू. रामसे के दूसरे बड़े बेटे और रामसे ब्रदर्स की टीम के दिग्गज सिनेमाटोग्राफर, फिल्ममेकर, प्रोड्यूसर गंगू रामसे का निधन हो गया है. पिछले एक महीने से वो स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से परेशान थे. अब वह हम सभी को छोड़कर चले गए हैं.

सिनेमैटोग्राफी करते थे गंगू रामसे

आपको बता दें, गंगू रामसे मशहूर फिल्ममेकर एफ.यू. (फतेहचंद यू) रामसे के बेटे थे. 7 भाईयों कुमार रामसे, केशू रामसे, तुलसी रामसे, किरण रामसे, श्याम रामसे, गंगू रामसे, अर्जुन रामसे में गंगू दूसरे बड़े भाई थे. ये सभी भाई एक टीम की तरह रामसे ब्रदर्स के बैनर तले फिल्में बनाते थे. टीम में सबसे बड़े भाई कुमार रामसे स्क्रिप्ट पर काम करते थे, गंगू सिनेमैटोग्राफी करते थे, किरण रामसे साउंड का काम करते थे, केशू प्रोडक्शन और अर्जुन एडिटिंग करते थे, जबकि श्याम- तुलसी मिलकर डायरेक्शन करते थे.

वीराना और पुरानी हवेली ने कराई करोड़ों की कमाई
गंगू रामसे की वीराना और पुरानी हवेली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही. 14 अप्रैल 1989 को रिलीज हुई पुरानी हवेली 40 लाख रुपये के बजट में बनी थी, जिसने पहले दिन 3 लाख, एक हफ्ते में 32 लाख, इंडिया नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 90 लाख और वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 1 करोड़ 17 लाख रुपये का किया.  वहीं, 6 मई 1988 में आई वीराना मूवी ने 6 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की थी. 

रामसे का पाकिस्तान में था ये बिजनेस
देश की आजादी से पहले रामसे का पाकिस्तान के लाहौर और कराची में रेडियो का बिजनेस था. बंटवारे के बाद वो अपने परिवार के साथ मुंबई आ गए. उन्होंने मुंबई में एक रेडियो की दुकान शुरू की. फतेह चंद रामसे के सात बच्चों में से कुछ रेडियो बनाने की तकनीक में अच्छे थे. उनमें से एक बेटे का टेलरिंग और गारमेंट का बिजनेस था. लेकिन फतेह चंद नहीं चाहते थे कि उनके बच्चे इस तरह का कोई बिजनेस करें. उन्हें फिल्मों का शौक था, इसलिए उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री की.

 

इसे भी पढ़ें-PM मोदी ने जिन माधवी लता पर जताया है विश्वास, उनके बारे में बहुत कुछ है खास

हॉरर फिल्मों से मिली सफलता
30 दिसंबर 1972 को रामसे फिल्म्स के बैनर तले रिलीज हुई दो गज जमीन के पास को मिली बड़ी सफलता के बाद रामसे बंधुओं ने हॉरर फिल्मों की सीरीज शुरू कर दी. उन्होंने अंधेरा, दरवाजा और कौन, सबूत, गेस्ट हाउस, दहशत, पुराना मंदिर, तहखाना, पुरानी हवेली, धुंध, बंद दरवाजा और वीराना जैसी कई हिट हॉरर फिल्में बनाईं. 70 और 80 के दशक में, रामसे बंधुओं ने लगभग 45 फिल्में बनाई थीं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अजय देवगन हॉरर फिल्मों का किंगडम बनाने वाले इन ‘रामसे ब्रदर्स’ पर जल्द ही वेब सीरीज बनाने वाले हैं. उन्होंने अक्षय कुमार के साथ  खिलाड़ियों का खिलाड़ी , सबसे बड़ा खिलाड़ी,  मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी, पांडव और खिलाड़ी सीरीज में काम किया.  

टेलीविजन और टॉलीवुड तक छोड़ी छाप
बॉलीवुड के अलावा गंगू रामसे ने टेलीविजन पर भी काम किया.  उन्होंने जी हॉरर शो  किया, जिसने 8 वर्षों से अधिक समय तक दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया. जी हॉरर शो के अलावा सैटरडे सस्पेंस , नागिन और जिम्बो भी लोकप्रिय सीरीज थीं. उनकी विरासत बॉलीवुड और हिंदी टीवी से भी आगे तक फैली हुई है, उन्होंने दक्षिणी फिल्म उद्योग में विष्णु वर्धन जैसे प्रसिद्ध दक्षिण अभिनेताओं के साथ काम किया था.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

टाटा ट्रस्ट्स ने चंद्रशेखरन के फैसले का किया समर्थन, नए चेयरमैन की तलाश शुरू

एन चंद्रशेखरन फरवरी 2027 के बाद टाटा संस के चेयरमैन पद पर दोबारा नियुक्ति नहीं चाहते हैं. टाटा ट्रस्ट्स ने उनके फैसले का सम्मान करते हुए उत्तराधिकारी चुनने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

8 hours ago

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

10 hours ago

SKF इंडिया इंडस्ट्रीयल ने सुजीत पई को बनाया नया मैनेजिंग डायरेक्टर

कंपनी ने बताया कि सुजीत पई 1 सितंबर 2026 से SKF India Industrial के मैनेजिंग डायरेक्टर का पद संभालेंगे. यह नियुक्ति शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है. कंपनी के बोर्ड और नॉमिनेशन कमेटी ने 11 अगस्त को उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी.

9 hours ago

RBI का बड़ा कदम: लोन की ब्याज दर और छिपे चार्ज पर लगेगी लगाम, ग्राहकों के लिए नए नियमों का प्रस्ताव

रिजर्व बैंक ने लोन की कीमत तय करने के लिए एक समान फ्रेमवर्क का ड्राफ्ट जारी किया है. इसमें फ्लोटिंग रेट वाले रिटेल और MSME लोन को बाहरी बेंचमार्क से जोड़ने, स्प्रेड में मनमानी रोकने और छोटे कर्ज पर APR की सीमा तय करने का प्रस्ताव है.

13 hours ago

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

11 hours ago