✕

होम / B टाउन / यूपी, बिहार, पंजाब की 'रानी' ने बढ़ाई कमाई, तो दक्षिण भारत ने बनाई अपनी 'महारानी'

यूपी, बिहार, पंजाब की 'रानी' ने बढ़ाई कमाई, तो दक्षिण भारत ने बनाई अपनी 'महारानी'

एक आंकड़े के अनुसार, 'KGF चैप्टर 2' ने सिर्फ हिंदी डब से 435 करोड़ रुपये कमाए थे. इस फिल्म ने पूरे देश में धमाल मचा दिया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: आज से तीन-चार साल पीछे चले जाइए, तो आपको साउथ की इक्का-दुक्का फिल्में ही हिंदी भाषा में रिलीज होती दिखती होंगी, लेकिन आज की बात करें तो साउथ की लगभग सभी फिल्में हिंदी भाषा में डब होकर रिलीज हो रही हैं. इसके पीछे बड़ा कारण है- हिंदी की बढ़ती ताकत और उससे होने वाली कमाई. जब बात कमाई की आती है तो किसी भाषा से कोई बैर नहीं होता. साउथ फिल्मों को हिंदी भाषा से होने वाली तगड़ी कमाई की ताकत का अहसास हो गया.

कमाई का 62 प्रतिशत हिस्सा सिर्फ साउथ इंडिया फिल्मों का
CII की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, 2021 में देश भर की बॉक्स ऑफिस पर होने वाली कमाई का 62 प्रतिशत हिस्सा सिर्फ साउथ इंडिया फिल्मों का है. इस 62 प्रतिशत हिस्से में भी सबसे ज्यादा शेयर हिंदी डब फिल्मों का है. यही नहीं, यह शेयर लगातार बढ़ता ही जा रहा है, जो यह बता रहा है कि हिंदी की ताकत तेजी से बढ़ रही है.

'KGF चैप्टर 2' ने हिंदी डब से 435 करोड़ रुपये कमाए
एक आंकड़े के अनुसार, 'KGF चैप्टर 2' ने सिर्फ हिंदी डब से 435 करोड़ रुपये कमाए थे. इस फिल्म ने पूरे देश में धमाल मचा दिया था. 'RRR' भी आपको याद होगी. इस फिल्म के हिंदी संस्करण ने 265 करोड़ रुपये की कमाई की थी. 'पुष्पा...झुकेगा नहीं साला' डायलॉग हिंदी में होने के कारण ही खूब पॉपुलर हुआ. 'पुष्पा: द राइज भाग-1' ने हिंदी डब से 106 करोड़ रुपये की कमाई की थी. इतनी कमाई तो हमारी आज की बॉलीवुड फिल्में (ब्रह्मास्त्र को छोड़कर) भी नहीं कमा पा रहीं.

सिंगल स्क्रीन वाला वर्ग ज्यादातर हिंदी भाषी
रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि कोविड के बाद जब सिनेमाघर खुले, तब डब फिल्मों के कलेक्शन की हिस्सेदारी 70 फीसदी हो गई. आज भी सिनेमा देखने वालों का एक बड़ा वर्ग सिंगल स्क्रीन का है, जिनका रुझान साउथ इंडियन फिल्मों की तरफ तेजी से बढ़ा है. इसका बड़ा कारण इन फिल्मों का हिंदी डब में रिलीज होना है. सिंगल स्क्रीन वाला वर्ग ज्यादातर हिंदी भाषी है. यही कारण है कि साउथ इंडियन फिल्म्स हिंदी भाषा को महत्व देने पर मजबूर हो गए, क्योंकि उसे इस भाषा से पैसे कमाने की ताकत का पता चल गया.

हिंदी में डब हुईं 18 फिल्मों ने तहलका मचा दिया
SBI की एक रिसर्च रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी 2021 से लेकर 11 अगस्त 2022 तक 61 हिंदी फिल्में रिलीज हुईं. इनमें हिंदी में डब होने वाली साउथ फिल्में और इंग्लिश फिल्में भी शामिल हैं. इस दौरान, इन फिल्मों ने कुल 3200 करोड़ रुपये की कमाई की, जिनमें 48 फीसदी कमाई की हिस्सेदारी सिर्फ 18 डब फिल्मों की है. इन 18 हिंदी डब फिल्मों की IMDB रेटिंग औसतन 7.3 थी. इसी से अंदाज लगा सकते हैं कि हिंदी में डब फिल्मों की डिमांड कितनी ज्यादा बढ़ गई है और इसे ही देखते हुए साउथ इंडिया और इंग्लिश फिल्मों को हिंदी भाषा में भी रिलीज किया जा रहा है.

इन तीन हिंदी भाषा राज्यों में साउथ फिल्मों का बोलबाला
साउथ इंडिया के फिल्मी कारोबार विशेषज्ञ रमेश बाला के अनुसार, साउथ इंडिया की फिल्में हिंदी भाषी क्षेत्र उत्तर प्रदेश, बिहार और पंजाब में खूब चलती हैं. यहां रहने वाले लोगों को साउथ की फिल्मों का कंटेंट ज्यादा पसंद आ रहा है, क्योंकि उसमें एक्शन, रोमांश, गाना, कॉमेडी सब देखने को मिल जाता है, जो इन दिनों बॉलीवुड फिल्मों दिखाई नहीं देती. 30 सितंबर को मणि रत्नम की फिल्म Ponniyin Selvan भी रिलीज हो रही है. 500 करोड़ के बजट वाली यह फिल्म हिंदी भाषा में भी रिलीज हो रही है.

हिंदी लोगों को अब पैसा दे रही
यही है हिंदी की ताकत. अब यह सिर्फ भाषा नहीं, कमाई का एक बड़ा जरिया भी बन गया है. जो इस भाषा को पसंद भी नहीं करते थे, मुनाफे मिलते ही इसके आगे शीश झुकाने को मजबूर हो चुके हैं.

VIDEO : हिंदी दिवस पर जेएनयू के प्रोफेसर देवेंद्र चौबे


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

10 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

10 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

7 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

9 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

9 hours ago