✕

होम / B टाउन / दौलत के मामले में भी किंग हैं शाहरुख खान, अपने दम पर बने बॉलीवुड के 'रईस'

दौलत के मामले में भी किंग हैं शाहरुख खान, अपने दम पर बने बॉलीवुड के 'रईस'

आज यानी 2 नवंबर 20204 को बॉलीवुड के बादशाह यानी शाहरुख खान का जन्मदिन है. शाहरुख खान एक ऐसे सेलिब्रिटी हैं, जिनकी फैन फॉलोइंग दुनियाभर में है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

दुनिया के सबसे बड़े सितारों  की सूची में शामिल बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान (Shahrukh Khan) ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने दम पर इतना बड़ा मुकाम हासिल किया है. वह बॉलीवुड के सबसे रईस एक्टर हैं. उनके पास हजार करोड़ों की दौलत का अंबार तो है ही साथ ही वह करोड़ों लोगों के दिलों पर भी राज करते हैं. शाहरुख के फैंस भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी मौजूद हैं. आज किंग खान अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं. तो आइए इस खास मौके पर हम आपको उनकी संपत्ति और कमाई से जुड़ी जानकारी देते हैं.

एक फिल्म के लिए 150-200 करोड़ फीस लेते हैं शाहरुख
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शाहरुख खाम एक फिल्म में काम करने के लिए 150-250 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं. अपनी आखिरी फिल्म 'पठान' के लिए उन्होंने फीस के बदले प्रॉफिट का 60 प्रतिशत हिस्सा लिया, जिससे उन्हें करीब 200 करोड़ रुपये मिले थे.

यहां से करते हैं कमाई
शाहरुख खान फिल्मों के अलावा बिजनेस से भी खूब कमाई करते हैं. उनकी खुद की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट है, जिसके मालिक वह और उनकी पत्नी गौरी हैं. इससे हर साल करीब 500 करोड़ रुपये की कमाई होती है. वह कई बड़ी कंपनियों के साथ काम करते हैं और एक दिन की ऐड शूटिंग के लिए उन्हें 3.5 से 4 करोड़ रुपये लेते हैं. उन्होंने पेप्सी, डिश टीवी, बिग बास्केट, टैग ह्यूअर, नोकिया जैसे ब्रेड्स का प्रचार किया है.

आईपीएल से होती है 70-80 करोड़ की कमाई

आईपीएल से शाहरुख खान की टोटल कमाई करीब 250-270 करोड़ होती है. उसमें से 100 करोड़ का खर्चा प्लेयर खरीदनें और मैनेजमेंट पर हो जाता है. उसके बाद 150 करोड़ बचता है, जिसमें से 55 प्रतिशत कोलकाता नाइट राइडर्स को मिलता है और बाकी बचा हुआ शाहरुख खान को. ऐसे में शाहरुख एक आईपीएल के सीजन से 70-80 करोड़ कमा लेते हैं.

देश-विदेश में करोड़ों का आशियाना 
शाहरुख खान का मुंबई में बना 6 मंजिला घर मन्नत करीब 27,000 वर्ग फुट में फैला है, जिसमें लिफ्ट, मिनी थिएटर, लाइब्रेरी, स्विमिंग पूल और जिम भी है.  इसकी कीमत करीब 200 करोड़ रुपये है. इसके अलावा अलीबाग में 20,000 वर्ग मीटर में फैला एक फार्महाउस, दुबई के पाम जुमेराह में एक आलीशान विला 'जन्नत', साउथ दिल्ली में एक हवेली, लंदन और लॉस एंजेलिस में शानदार विला है. इन सभी की करोड़ों में है. 

शाहरुख के पास लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन 
शाहरुख खान  को डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने 17 लाख रुपये की कीमत वाली हार्ले डेविडसन डायना स्ट्रीट बॉब बाइक तोहफे में दी थी. शूटिंग के दौरान तैयार होने और आराम करने के लिए उनके पास 5 करोड़ रुपये की एक वैनिटी वैन है. शाहरुख खान के पास बहुत सारी महंगी कारें हैं, जिनमें 7 करोड़ रुपये की रोल्स-रॉयस फैंटम ड्रॉपहेड कूप, 10 करोड़ रुपये की रोल्स-रॉयस कलिनन ब्लैक बैज, 4 करोड़ रुपये की बेंटले कॉन्टिनेंटल जीटी, 14 करोड़ रुपये की बुगाटी वेरॉन, बीएमडब्ल्यू i8, ऑडी A6, लैंड रोवर रेंज रोवर और बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज जैसी कारें हैं. वहीं, उनके पास एक पर्सनल जेट भी है
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

3 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

48 minutes ago

गुजरात से दिल्ली तक: नरेंद्र मोदी के सरकार प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे, आर्थिक बदलावों पर नजर

गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरुआत से प्रधानमंत्री के तीन कार्यकाल तक का सफर, सुधारों, कल्याण योजनाओं, बुनियादी ढांचे और डिजिटल अर्थव्यवस्था पर रहा फोकस

2 hours ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

3 hours ago

RBI ने 25 बेसिस प्वाइंट बढ़ाया रेपो रेट, अब महंगे होंगे होम और कार लोन

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के चलते आर्थिक माहौल चुनौतीपूर्ण बना हुआ है. इसके बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार मजबूत बनी हुई है.

4 hours ago