✕

होम / B टाउन / आमिर खान से लेकर अमिताभ बच्चन तक, जानें इन सितारों की पहली सैलर

आमिर खान से लेकर अमिताभ बच्चन तक, जानें इन सितारों की पहली सैलर

आमिर खान, अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान जैसे सितारों ने अपनी मेहनत के दम पर वो मुकाम हासिल कर लिया है जिसे पाना हर किसी की बस की बात नहीं है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: आमिर खान, अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान जैसे सितारों ने अपनी मेहनत के दम पर वो मुकाम हासिल कर लिया है जिसे पाना हर किसी की बस की बात नहीं है. ये सितारे आज एक फिल्म के लिए करोड़ों रुपये की फीस लेते हैं लेकिन कभी ऐसा भी वक्त था, जब इन स्टार्स ने बहुत कम पैसों के लिए काम किया है. आज जानिए इन सेलेब्स की पहली सैलरी कितनी थी?

 

आमिर खान

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान (Aamir Khan) की पहली सैलरी सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे. फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक, आमिर ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उन्हें पहली फिल्म 'कयामत से कयामत तक' के लिए 11,000 रुपये मिले थे. हर महीने 1000 रुपये मिलते थे और फिल्म को कम्प्लीट होने में लगभग एक साल लग गए थे.

अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं. आज भले ही वह एक फिल्म के लिए करोड़ों रुपये चार्ज करते हैं, लेकिन एक्टर बनने से पहले अमिताभ कोलकाता में एक शिपिंग फर्म में काम किया करते थे, जहां पर उनकी सैलरी 500 रुपये प्रति महीने थी.

शाहरुख खान

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने अपनी अदाकारी से फैंस के दिलों में खास जगह बनाई है. वह एक फिल्म के लिए करोड़ रुपये चार्ज करते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि उनकी पहले सैलरी महज 50 रुपये थी, जो उन्हें सिंगर पंकज उदास के कॉन्सर्ट में काम करने के लिए मिली थी. इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, इन पैसों से वह ताजमहल देखने के लिए आगरा गए थे.

अक्षय कुमार

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) एक्टर बनने से पहले बैंगलुरू में शेफ और वेटर काम किया करते थे. फिल्मफेयर ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि अक्षय को इस काम के बदले हर महीने सिर्फ 1500 रुपये सैलरी मिलती थी.

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपनी एक्टिंग के दम पर इंटरनेशनल स्टार बन चुकी हैं. फिल्मफेयर की मानें तो मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद प्रियंका ने पहला असाइनमेंट साइन किया था, जिसके लिए उन्हें 5 हजार रुपये मिले थे. उन्होंने अपनी पहली सैलरी मां को दे दी थी.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

17 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

16 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

13 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

15 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

16 hours ago