✕

होम / B टाउन / केवल खिलाड़ी ही नहीं बिजनेसमैन भी हैं धोनी, इन कंपनियों में लगा रखा है पैसा

केवल खिलाड़ी ही नहीं बिजनेसमैन भी हैं धोनी, इन कंपनियों में लगा रखा है पैसा

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग में खेलकर मोटी रकम कमाते हैं, लेकिन उनकी कमाई का केवल यही एकमात्र सोर्स नहीं है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग में खेलकर मोटी रकम कमाते हैं, लेकिन उनकी कमाई का केवल यही एकमात्र सोर्स नहीं है. धोनी ने कई कंपनियों में निवेश किया है. उनके इन्वेस्टमेंट पोर्टफोलियो में हाल ही में एक नया नाम जुड़ा है, गरुड़ एयरोस्पेस. बता दें कि यह एक ड्रोन स्टार्टअप है. यानी कि अब धोनी ड्रोन बिजनेस में भी हाथ आजमा रहे हैं.

निवेश की रकम का खुलासा नहीं 

माही गरुड़ एयरोस्पेस के इन्वेस्टर के साथ-साथ ब्रांड एंबेसडर भी हैं. हालांकि, अभी यह सामने नहीं आया है कि धोनी ने इसमें कितना निवेश किया है. इससे पहले पूर्व भारतीय कप्तान ने इंटीरियर डेकोरेशन से जुड़े उत्पाद बनाने वाली कंपनी होमलेन (Homelane) कंपनी में निवेश किया था. कंपनी ने पिछले साल इसकी घोषणा की थी, लेकिन यह नहीं बताया था कि धोनी के पास कितनी इक्विटी है.

Cars24 से लेकर Run Adam तक

पुरानी कारों का कारोबार करने वाली कंपनी कार्स 24 (Cars24) में भी धोनी का पैसा लगा हुआ है. वह अगस्त 2019 में इसके ब्रांड एंबेसडर बने थे. इस कंपनी में भी धोनी के निवेश के बारे में कोई सटीक आंकड़ा उपलब्ध नहीं है. धोनी के इंवेस्टमेंट पोर्टफोलियो में खेल-खिलाड़ियों के लिए काम करने वाली कंपनी रन एडम (Run Adam) भी शामिल है. इस कंपनी में उनके पास 25% हिस्सेदारी है. धोनी इस कंपनी के निवेशक, मेंटर और ब्रांड एंबेसडर हैं. इसके अलावा, स्पोर्ट्स फिट प्राइवेट लिमिटेड में भी उन्होंने पैसा लगाया हुआ है. इस कंपनी के जरिए धोनी के पास देशभर में 200 से अधिक जिम हैं. इंडियन सुपर लीग की फुटबॉल टीम चेन्नइयन FC, हॉकी इंडिया लीग की टीम रांची रेज में भी धोनी का महत्वपूर्ण निवेश है. 

ऑर्गेनिक फॉर्मिंग में आजमाया हाथ

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सेवेन (7) नाम से एक फैशन एंड लाइफस्टाइल ब्रांड भी लॉन्च कर चुके हैं. धोनी के पास कंपनी के फुटवियर ब्रांड की पूरी हिस्सेदारी है. इतना ही नहीं, धोनी ने माही रेसिडेंसी (Hotel Mahi Residency) और ऑर्गेनिक फॉर्मिंग (Organic Farming) में भी निवेश किया है. फिनटेक कंपनी खाताबुक (Khatabook) भी उनके पोर्टफोलियो का हिस्सा है.  
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

18 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

18 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

14 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

16 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

17 hours ago