✕

होम / B टाउन / करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं सुपरस्टार निरहुआ, लग्जरी कारों में करते हैं सफर

करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं सुपरस्टार निरहुआ, लग्जरी कारों में करते हैं सफर

सुपरस्टार निरहुआ (Nirahua) ने भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर आजमगढ़ लोकसभा सीट को भारी मतों से जीत लिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ (Nirahua) ने भाजपा की टिकट पर आजमगढ़ लोकसभा सीट को अपने नाम कर लिया है. वह भारी मतों से विजयी हुए हैं. इस बड़ी जीत के बाद एक बार फिर निरहुआ सुर्खियों में आ गए हैं. निरहुआ भोजपुरी सिनेमा के हाईएस्ट पेड सितारों में शुमार हैं और लग्जीरियस लाइफ जीते हैं. उनकी नेट वर्थ सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे.

एक फिल्म के लिए लेते हैं मोटी फीस
भोजपुरी इंडस्ट्री में निरहुआ (Nirahua) के करियर की शुरुआत सिंगर के तौर पर हुई थी, लेकिन फिर वह एक्टिंग करने लगे और देखते ही देखते सुपरस्टार बन गए. निरहुआ के पास एक साल में पांच सुपरहिट फिल्में देने का रिकॉर्ड है. वह एक फिल्म के लिए 50 से 60 लाख रुपये चार्ज करते हैं.

इतने करोड़ की है कुल संपत्ति 
ई-टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, निरहुआ (Nirahua) ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और फिजी में शोज करने गए थे, जो सक्सेस हुए. ये उनकी लाइफ का टर्निंग पॉइंट रहा. निरहुआ ने हाल ही में अपने चुनावी हलफनामे में बताया कि उनकी कुल संपत्ति 6 करोड़ रुपये की है. उनके पास 1 करोड़ की कृषि भूमि, 15 लाख की गैर कृषि भूमि और गोरखपुर में एक फ्लैट है, जो 45 लाख रुपये का है. 

मुंबई में करोड़ों का फ्लैट
निरहुआ (Nirahua) का मुंबई के अंधेरी में भी एक फ्लैट है, जिसकी कीमत 3 करोड़ रुपये है. निरहुआ कई लग्जरी कारों के मालिक हैं, जिसमें  रेंज रोवर, फॉर्च्यूनर गाड़ी शामिल हैं और उनके पास एक पल्सर बाइक भी है. इस तरह तीनों गाड़ियों की कीमत 52 लाख रुपये है. उन्होंने चुनावी हलफनामे में ये भी जानकारी दी कि उनके बैंक अकाउंट में 4 लाख रुपये कैश है. इसके अलावा उनके पास 16 लाख रुपये के सोने और चांदी की जूलरी है. उन्होंने 1.5 लाख रुपये बॉन्ड और शेयर्स में निवेश किया है. उनकी 7 लाख रुपये की एक बीमा पॉलिसी और 1 लाख कीमत का एक जनरेटर है.

खुद का प्रोडक्शन हाउस
निरहुआ (Nirahua) का खुद का प्रोडक्शन हाउस भी है, जिसका नाम है 'निरहुआ एंटरटेनमेंट' . वह भोजपुरी सिनेमा के सबसे महंगे ब्रैंड एंडोर्सस हैं. वह कई ब्रैंड्स को एंडोर्स करते हैं. मालूम हो कि निरहुआ पिछले 10 साल से भोजपुरी सिनेमा में एक्टिव हैं और इस बीच उन्होंने एक से एक सुपरहिट फिल्में दी हैं. वह साल 2012 में फिल्म 'गंगा देवी' में अमिताभ बच्चन के साथ काम कर चुके हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

15 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

14 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

11 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

13 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

14 hours ago