✕

होम / B टाउन / इन महंगी चीजों के मालिक हैं रणवीर और दीपिका, करोड़ों में है कपल की संपत्ति

इन महंगी चीजों के मालिक हैं रणवीर और दीपिका, करोड़ों में है कपल की संपत्ति

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण हाईएस्ट पेड सितारों में शुमार हैं. ये कपल फिल्मों के अलावा ब्रैंड्स एंडोर्समेंट से भी मोटी कमाई करता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) बॉलीवुड के पावर कपल हैं. दोनों की जोड़ी को बहुत पसंद किया जाता है. कपल ने पिछले कुछ सालों में अपनी तगड़ी नेट वर्थ बना ली है. दोनों ही हाईएस्ट पेड सितारों में शुमार हैं. ये कपल फिल्मों के अलावा ब्रैंड्स एंडोर्समेंट से मोटी कमाई करता है. दीपिका और रणवीर के कई ऐसी महंगी चीजे हैं, जिनकी कीमत सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे.

रणवीर से ज्यादा है दीपिका की नेट वर्थ
दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की नेट वर्थ रणवीर सिंह (Ranveer Singh) से भी ज्यादा है. ई-टाइम्स की रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका की नेट वर्थ 366 करोड़ रुपये है. वहीं, रणवीर सिंह 271 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं. रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के पास हाथ में पहने जाने वाली कई घड़ियां हैं. रणवीर अक्सर Frank Muller Vanguard Yachtting घड़ी पहने हुए नजर आते हैं, जो 2.1 करोड़ रुपये की है. वहीं, दीपिका के पास Tissot Classic Prince Diamond घड़ी है, जो 8 लाख रुपये की है.

मुंबई में करोड़ों के घर
मुंबई में दीपिका का (Deepika Padukone) 4बीएचके घर है, जिसे उन्होंने 16 करोड़ रुपये में खरीदा है. वहीं, रणवीर (Ranveer Singh) का भी मुंबई में अपना एक शानदार घर है, जिसकी कीमत लगभग 15 करोड़ रुपये है. दीपिका महंगे ब्रैंड्स के बैग कैरी करती हैं, जिसमें Hermes Birkin (8.3 लाख) और Fendi Dotcom's Satchel (2.52 लाख) शामिल है.
 
कार कलेक्शन
दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) कई लग्जरी कारों की मालकिन हैं, जिसमें Mercedes Mayback S500 (3 करोड़), Audi A8, Audi Q7, BMW 5 series शामिल हैं. रणवीर के पास भी कई कारें हैं, जिसमें Marcedes Benz GLS, Aston Martin, Rapide, Lamborghini Urus और कई अन्य कारें शामिल हैं. 

वेडिंग रिंग 
मालूम हो कि रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने इटली में साल 2018 में शादी रचाई थी, जिसमें कई मेहमान शामिल हुए थे. इस हाई प्रोफाइल शादी की खूब चर्चा हुई. शादी के दौरान रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण को 2 करोड़ रुपये की डायमंड रिंग तोहफे में दी थी.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

15 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

14 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

11 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

13 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

14 hours ago