✕

होम / B टाउन / आखिर ऐसा क्या हो गया कि सरकार ने Netflix के कंटेंट हेड को कर डाला तलब?

आखिर ऐसा क्या हो गया कि सरकार ने Netflix के कंटेंट हेड को कर डाला तलब?

नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ एक फिल्म को लेकर बवाल इतना ज्यादा बढ़ गया है कि सरकार ने OTT प्लेटफ़ॉर्म के कंटेंट चीफ को हाज़िर होने का आदेश दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) के कंटेंट चीफ को सरकार ने तलब किया है. दरअसल, वेबसीरीज ‘IC-814 द कंधार हाइजैक’ को लेकर बवाल मचा हुआ है. इसी सिलसिले में केंद्र ने नेटफ्लिक्स के कंटेंट प्रमुख को हाजिर होने के लिए कहा है. 

हिंदू नामों पर बवाल
चलिए अब यह भी जान लेते हैं कि आखिर ‘IC-814 द कंधार हाइजैक’ पर बवाल क्यों हो रहा है. इस वेबसीरीज में विमान हाईजैक करने वालों के नाम हिंदू दर्शाए गए हैं. इसे लेकर ही नेटफ्लिक्स की  वेबसीरीज के निर्माता से लोग नाराज़ हैं. 1999 में काठमांडू से दिल्ली की उड़ान भरने वाला इंडियन एयरलाइन्स का विमान हाईजैक हो गया था. उसी पर यह वेबसीरीज आधारित है. जिन पांच आतंकवादियों ने प्लेन हाईजैक किया था वो सभी मुस्लिम थे. उनके नाम इब्राहिम अख्तर, शाहिद अख्तर, सन्नी अहमद, जहूर मिस्त्री और शाकिर थे. जबकि, फिल्म में आतंकवादियों के बदले हुए नाम भोला और शंकर रखे गए हैं. 

मालवीय ने कही ये बात
भाजपा के आईटी प्रकोष्ठ के प्रमुख अमित मालवीय का कहना है कि आईसी-814 के अपहर्ता खूंखार आतंकवादी थे, जिन्होंने अपनी मुस्लिम पहचान बदलने के लिए दूसरे नाम रख रखे थे. फिल्मकार अनुभव सिन्हा ने उनके गैर-मुस्लिम नामों को तवज्जो देकर अपनी आपराधिक मंशा को वैधता प्रदान की है. उन्होंने आगे कहा कि कुछ दशक बाद लोग सोचेंगे कि हिंदुओं ने IC-814 का अपहरण किया था.

...तो दोष हट जाएगा
भाजपा नेता ने कहा कि पाकिस्तानी आतंकवादियों के अपराधों को छिपाने के वामपंथी एजेंडे ने काम किया है. यह सिनेमा की ताकत है, जिसका कम्युनिस्ट 70 के दशक से आक्रामक तरीके से इस्तेमाल कर रहे हैं. इससे न केवल दीर्घावधि में भारत की सुरक्षा व्यवस्था कमजोर होगी, बल्कि उन धार्मिक समूहों का दोष हट जाएगा, जो रक्तपात के लिए जिम्मेदार रहे हैं.

इधर, अब्दुल्ला का वार
उधर, जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का कहना है कि यह देखना वाकई मजेदार है कि जो लोग ‘कश्मीर फाइल्स’ जैसी फिल्मों को सच मान लेते हैं, वे नेटफ्लिक्स के शो में IC-814 की घटनाओं को दिखाए जाने से हताश हो जाते हैं. अब अचानक से वे चाहते हैं कि पटकथा में बारीकी और वास्तविकता हो. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago