✕

होम / B टाउन / चमचमाती ब्रैंड न्यू कार की मालकिन बनी 'बिग बॉस' की ये हसीना, लाखों में है कीमत

चमचमाती ब्रैंड न्यू कार की मालकिन बनी 'बिग बॉस' की ये हसीना, लाखों में है कीमत

निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी नई कार की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें कार के सामने पिता के साथ पोज देती दिख रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: रिएलिटी शो 'बिग बॉस' (Bigg Boss) से पॉपुलर हुईं निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) चमचमाती ब्रैंड न्यू कार की मालकिन बन गई हैं. उन्होंने अपनी नई कार की झलक सोशल मीडिया पर दिखाई है, जिसके बाद फैंस उन्हें जमकर बधाइयां दे रहे हैं. निक्की ने Mercedes Benz GLE खरीदी है, जिसकी कीमत लाखों रुपये में है.

लाखों में है कार की कीमत
निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी नई कार की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें कार के सामने पिता के साथ पोज देती दिख रही है. तस्वीरों में देखा जा सकता है कि निक्की तंबोली कार को तिलक लगा रही हैं और केक काट रही है. नई कार खरीदने की खुशी निक्की के चेहरे पर साफ नजर आ रही है. उन्होंने जो कार खरीदी है, उसकी एक्स शोरूम प्राइस 85.8 लाख रुपये से शुरू होकर 1 करोड़ रुपये तक है. 

पिता के लिए लिखा स्पेशल पोस्ट 
उन्होंने तस्वीरें शेयर करते हुए पिता के लिए कैप्शन में लिखा, 'हमेशा मुझे ऊंचाइयां छूने के लिए, कभी ना गिरने देने के लिए, मैं हमेशा आपकी आभारी रहूंगी और मैं हमेशा आपकी छोटी बच्ची रहूंगी.' निक्की (Nikki Tamboli) के इस पोस्ट पर कई सेलेब्स ने रिएक्ट किया है और उन्हें नई कार खरीदने पर जमकर बधाइयां और शुभकामनाएं मिल रही हैं. 

इन शोज में आ चुकी हैं नजर
बताते चलें कि निक्की (Nikki Tamboli) पिछली बार रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' (Khatron Ke Khiladi 11) में नजर आई थीं. हालांकि, वह इस शो की विनर नहीं बन पाई थीं. इससे पहले निक्की कंटेस्टेंट के तौर पर  सलमान खान के शो 'बिग बॉस 14' में शामिल हुई थीं, लेकिन कुछ हफ्ते बाद वह शो से बाहर हो गईं. इसके अलावा वह कॉमेडियन भारती सिंह के कॉमेडी शो 'द खतरा खतरा शो' (The Khatra Khatra Show) में नजर आ चुकी हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

15 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

14 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

11 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

13 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

14 hours ago