✕

होम / B टाउन / साल 2022 में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुईं ये बड़ी फिल्में, बजट तक निकालना हो गया मुश्किल

साल 2022 में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुईं ये बड़ी फिल्में, बजट तक निकालना हो गया मुश्किल

साल 2022 में जहां कमाई के मामले में साउथ फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर बवाल मचा दिया, वहीं कई बॉलीवुड फिल्में पिट गईं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: साल 2022 में जहां कमाई के मामले में साउथ फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर बवाल मचा दिया, वहीं कई बॉलीवुड फिल्में पिट गईं. हालत ऐसी हुई किअक्षय कुमार के लेकर जॉन अब्राहम तक की फिल्में बजट तक नहीं निकाल पाईं. आइए आज हम उन फिल्मों के बारे में बात करेंगे जो फ्लॉप साबित हुईं.

 

बच्चन पांडे

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 'बच्चन पांडे' (Bachchhan Paandey) की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई. इसमें अक्षय कुमार के अलावा अरशद वारसी और कृति सैनन जैसे सितारों ने काम किया था, लेकिन इसकी कहानी लोगों को पसंद नहीं आई. 160 करोड़ के बजट में बनी इस मूवी का कलेक्शन 59.9 करोड़ रुपये रहा.

 

रनवे 34

अजय देवगन (Ajay Devgn) के निर्देशन में बनी फिल्म रनवे 34 (Runway 34) को क्रिटिक्स ने बहुत अच्छे रिव्यू दिए लेकिन कमाई के मामले में ये फिल्म पिछड़ गई. खास बात ये है कि इस फिल्म में अजय देवगन ने लीड भूमिका निभाई और अमिताभ बच्चन ने भी शानदार काम किया लेकिन बॉक्स ऑफिस पर खरी नहीं उतर पाई. इसका बजट 80 करोड़ रुपए था लेकिन 41.7 करोड़ ही कमाई कर पाई.

 

हीरोपंती 2

साल 2022 टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) के लिए काफी बुरा साबित हुआ. उनकी फिल्म 'हीरोपंती 2' (Heropanti 2) को दर्शकों ने नकार दिया. 80 करोड़ रुपये के बजट में बनी ये फिल्म सिर्फ 27 करोड़ ही कमा पाई.

 

बधाई दो

राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) स्टारर फिल्म 'बधाई दो' (Badhaai Do) बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा पाई. मूवी का बजट 30 करोड़ रुपये था लेकिन कमाई 24.7 करोड़ ही कर पाई.

 

जर्सी

स्पोर्ट्स-ड्रामा फिल्म 'जर्सी' (Jersey) में शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) ने बेहतरीन काम किया लेकिन बॉक्स फिल्म ये फिल्म फ्लॉप साबित हुई. शाहिद कपूर की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बजट भी नहीं निकल पाई और 22.7 करोड़ में ही सिमट गई.

 

अटैक

जॉन अब्राहम (John Abraham), रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) और जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) की एक्शन फिल्म अटैक (Attack) भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा पाई. मेकर्स ने इसके निर्माण में 60 करोड़ रुपये लगाए लेकिन 21.4 करोड़ ही कमाई कर पाई.

 

(सोर्स- IMDB)

(India Gross Collection)


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

16 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

15 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

12 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

14 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

15 hours ago