✕

होम / B टाउन / मुंबई में आलीशान घर, लग्जरी कारों का कलेक्शन; अर्जुन कपूर ने बना ली तगड़ी नेट वर्थ

मुंबई में आलीशान घर, लग्जरी कारों का कलेक्शन; अर्जुन कपूर ने बना ली तगड़ी नेट वर्थ

अर्जुन कपूर ने साल 2012 में 'इशकजादे' से डेब्यू किया था और देखते ही देखते वह स्टार बन गए है. उन्होंने पिछले कुछ सालों में अपनी तगड़ी नेट वर्थ बना ली है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) आज अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. इस खास मौके पर परिवार और करीबी दोस्तों की तरफ उन्हें बधाइयां मिल रही हैं. अर्जुन कपूर एक बेहतरीन एक्टर हैं और उन्होंने कई हिट फिल्में दी हैं. उन्होंने साल 2012 में फिल्म 'इशकजादे' से डेब्यू किया था और देखते ही देखते वह स्टार बन गए है. अर्जुन कपूर ने पिछले कुछ सालों में अपनी तगड़ी नेट वर्थ बना ली है.

करोड़ों की है नेट वर्थ
Celebritys Worth के अनुसार, अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की नेट वर्थ 10 मिलियन डॉलर यानी 78 करोड़ रुपये है. वह एक फिल्म करने के लिए 6 से 7 करोड़ रुपये तक की फीस लेते हैं. उनकी कमाई का सोर्स फिल्में और ब्रैंड एंडोर्समेंट है. वह कई बड़े ब्रैंड्स को एंडोर्स करते हैं, जिससे उनकी मोटी कमाई होती है. वह किसी भी ब्रैंड के एंडोर्समेंट के लिए 50 से 60 लाख रुपये तक की फीस चार्ज करते हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, अर्जन कपूर सालभर में लगभग 10 करोड़ की कमाई कर लेते हैं.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

सी-फेसिंग अपार्टमेंट
जीक्यू इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) का मुंबई के जुहू में शानदार घर है, जिसमें वह बहन अंशुला कपूर के साथ रहते हैं. उन्होंने कुछ समय पहले गर्लफ्रेंड मलाइका (Malaika Arora) के घर के पास बांद्रा में सी-फेसिंग 4बीएचके अपार्टमेंट खरीदा है. इंडियन एक्सप्रेस ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि अर्जुन कपूर का ये अपार्टमेंट 23 करोड़ रुपये का है. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

कलेक्शन में लग्जरी कारें
अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के कलेक्शन में कई लग्जरी कारें शामिल हैं. उन्होंने साल 2021 में Mercedes-Maybach कार खरीदी थी, जिसकी कीमत 2.43 करोड़ रुपये है. वह Land Rover Defender जैसी शानदार कार के मालिक हैं, जो 95.35 लाख रुपये की है. इसके अलावा उनके पास 1.64 करोड़ की Maserati Levante और 1.30 करोड़ की Volvo XC90 भी है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

17 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

17 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

13 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

15 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

16 hours ago