✕

होम / B टाउन / 100 करोड़ का बिजनेस, मुंबई में शानदार घर; बड़े बिजनेसमैन में शुमार हैं इस एक्ट्रेस के पति

100 करोड़ का बिजनेस, मुंबई में शानदार घर; बड़े बिजनेसमैन में शुमार हैं इस एक्ट्रेस के पति

टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) इन दिनों अपनी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रही हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) इन दिनों अपनी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रही हैं. उन्होंने पिछले साल धूमधाम से लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड विक्की जैन (Vicky Jain) के साथ शादी रचाई थी. अंकिता लोखंडे के काम के बारे में तो सभी जानते हैं, लेकिन ऐसे बहुत कम लोग होंगे जिन्हें उनके पति विक्की के बिजनेस के बारे में पता होगा.

 

100 करोड़ का कोयला व्यापार

 

अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) के पति विक्की जैन (Vicky Jain) छत्तीसगढ़ राज्य के बड़े बिजनेसमैन में शुमार हैं. उनका जन्म रायपुर में हुआ था और वह बिजनेस फैमिली के ताल्लुक रखते हैं. यही वजह है कि एमबीए कंप्लीट करने के बाद उन्होंने फैमिली बिजनेस को जॉइन कर लिया. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, विक्की महावीर इंस्पायर ग्रुपर के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं, जो बिलासपुर में कोल ट्रेडिंग, कोल वॉशरी, लॉजेस्टिक्स, पॉवरप्लान्ट, रियल एस्टेट और डायमंड का बिजनेस करता है. रिपोर्ट के मुताबिक विक्की का ये बिजनेस 100 करोड़ रुपये का है.

 

विक्की का फैमिली बिजनेस

विक्की जैन (Vicky Jain) का फैमिली बिजनेस रियल एस्टेट में भी फैला हुआ है और उनका एक फर्म है जिसका नाम महावीर बिल्डर्स एंड प्रमोटर्स है. रिपोर्ट्स की मानें तो जैन परिवार के बिलासपुर में फर्नीचर के शोरूम भी हैं जहां से तगड़ी कमाई होती है. इसके अलावा विक्की की फैमिली एजुकेशन सेक्टर में भी एक्टिव है. उनके पिता विनोद जैन बिलासपुर में डेंटल इंस्टीट्यूट के फाउंडर हैं. अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन का स्पोर्ट्स का बहुत शौक है. वह बॉक्स क्रिकेट लीग टीम, मुंबई टाइगर्स के को-फाउंडर हैं.

 

मुंबई में करोड़ों का घर

अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) का मुंबई में 3बीएचके अपार्टमेंट हैं. वहीं विक्की और अंकिता ने शादी से पहले मुंबई में 8बीएचके अपार्टमेंट खरीदा है जिसमें कपल इन दिनों रहते हैं. विक्की (Vicky Jain) लग्जरी कारों के शौकीन हैं उनके पास Land Cruiser और Mercedes-Benz जैसी कारें हैं. वहीं, अंकिता के पास भी Jaguar XF और Porsche 718 जैसी कारों की मालकिन हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

16 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

15 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

12 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

14 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

15 hours ago