✕

होम / B टाउन / शादी के दो महीने बाद आलिया भट्ट ने सुनाई खुशखबरी, रणबीर संग किया अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान

शादी के दो महीने बाद आलिया भट्ट ने सुनाई खुशखबरी, रणबीर संग किया अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने शादी के दो महीने बाद सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान कर दिया है. वह बहुत जल्द मां बनने वाली हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: कपूर परिवार में बहुत जल्द किलकारी गूंजने वाली हैं. आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने शादी के दो महीने बाद सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान कर दिया है. उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसे देखकर फैंस उन्हें और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) को जमकर बधाइयां दे रहे हैं. रणबीर और आलिया ने बीते 14 अप्रैल को शादी रचाई थी.

आलिया भट्ट ने किया अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान
आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें पोस्ट की हैं. पहली तस्वीर में आलिया भट्ट हॉस्पिटल में बेड पर लेटकर अल्ट्रासाउंड करवाती नजर आ रही हैं. वहीं, उनके बगल में रणबीर कपूर बैठे हुए दिख रहे हैं. हालांकि, उनका चेहरा नहीं दिख रहा है, लेकिन तस्वीर में आलिया बहुत खुश नजर आ रही हैं. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Alia Bhatt (@aliaabhatt)

अल्ट्रासाउंड करवाती दिखीं आलिया
दूसरी फोटो में दो लायन और कब नजर आ रहे हैं. आलिया (Alia Bhatt) ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'हमारा बेबी जल्द आ रहा है'. हालांकि, इन फोटोज को देखने के बाद कई लोगों को आलिया की प्रेग्नेंसी को लेकर यकीन नहीं हो रहा है. कुछ यूजर्स का कहना है कि ये रणबीर और आलिया की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' (Brahmastra) से जुड़ा कोई अपडेट हो सकता है.

परिवार के लोगों ने किया रिएक्ट
आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के इस इंस्टाग्राम पोस्ट पर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahni) ने रिएक्ट किया है. उन्होंने हार्ट इमोजी बनाई है. वहीं, आलिया की मां सोनी राजदान ने लिखा, 'ममा और पापा लायन को बधाइयां'. इसके अलावा कई सेलेब्स ने भी आलिया की प्रेग्नेंसी को लेकर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. मालूम हो कि आलिया और रणबीर कपूर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' (Brahmastra) 9 सितंबर, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

15 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

14 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

11 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

13 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

14 hours ago