✕

होम / B टाउन / बॉलीवुड के इन सितारों के पास है खुद का प्राइवेट जेट, कीमतें उड़ा देंगी होश

बॉलीवुड के इन सितारों के पास है खुद का प्राइवेट जेट, कीमतें उड़ा देंगी होश

बॉलीवुड स्टार्स लग्जीरियस लाइफ जीते हैं. कई सितारे ऐसे हैं, जिनके पास खुद के प्राइवेट जेट.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: बॉलीवुड स्टार्स लग्जीरियस लाइफ जीते हैं. कई सितारे ऐसे हैं, जिनके पास खुद के प्राइवेट जेट. अजय देवगन, अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार जैसे सितारे अक्सर अपने प्राइवेट जेट की तस्वीरें शेयर करते हैं. इन सितारों के प्राइवेट जेट की कीमत जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे.

 

अजय देवगन

बॉलीवुड के 'सिंघम' यानी अजय देवगन (Ajay Devgn) लग्जीरियस लाइफ जीते हैं. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक अजय देवगन के पास खुद का प्राइवेट जेट है जिसकी कीमत 84 करोड़ रुपये है.

अक्षय कुमार

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) बॉलीवुड के महंगे और सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सितारों में शुमार हैं. वह एक साल में कई फिल्में करते हैं तो समय बचाने के लिए वह अपने प्राइवेट जेट से ट्रैवल करना पसंद करते हैं. पिंकविला ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि अक्षय कुमार के प्राइवेट जेट की कीमत 260 करोड़ रुपये है.

अमिताभ बच्चन

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) अपने प्राइवेट जेट से ही ट्रैवल करना पसंद करते हैं. शायद यही वजह है कि वह कभी एयरपोर्ट पर स्पॉट नहीं होते हैं. रिपोर्ट के मुताबिक उनके पास 260 करोड़ रुपये का प्राइवेट जेट है.

शाहरुख खान

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने पिछले कुछ सालों में करोड़ों की प्रॉपर्टी बना ली है. इतना ही नहीं उनके पास खुद का प्राइवेट जेट भी है. scoopwhoop के अनुसार शाहरुख खान के प्राइवेट जेट की कीमत 360 करोड़ रुपये है.

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इंटरनेशनल स्टार बन चुकी हैं. वह हिंदी के साथ लगातार हॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर रही है. प्रियंका अक्सर शूटिंग के सिलसिले में इंडिया से विदेश ट्रैवर करती हैं लेकिन वह ज्यादा अपने प्राइवेट जेट पर भी सफर करना पसंद करती हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

16 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

15 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

12 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

14 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

15 hours ago