होम / B टाउन / पति अभिषेक बच्चन से ज्यादा संपत्ति की मालकिन हैं ऐश्वर्या राय, करती हैं मोटी कमाई

पति अभिषेक बच्चन से ज्यादा संपत्ति की मालकिन हैं ऐश्वर्या राय, करती हैं मोटी कमाई

ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) ग्लोबल स्टार हैं. वह बॉलीवुड में नहीं बल्कि हॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेर चुकी हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) ग्लोबल स्टार हैं. वह बॉलीवुड में नहीं बल्कि हॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेर चुकी हैं. 48 साल की हो चुकीं ऐश्वर्या पर उम्र का कोई असर नहीं दिखता है. ऐसा लगता है कि दिन पर दिन उनकी उम्र कम हो रही है. आपको जानकर हैरानी होगी कि कमाई के मामले में ऐश्वर्या पति अभिषेक बच्चन से भी आगे हैं. वह पति से लगभग गुना ज्यादा संपत्ति की मालकिन हैं.

 

इतने करोड़ की मालकिन हैं ऐश्वर्या राय

ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) लग्जीरियस लाइफ जीती हैं और इस पर वह करोड़ों रुपये खर्च करती हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक ऐश्वर्या राय बच्चन की नेट वर्थ 100 मिलियन डॉलर यानी 780 करोड़ रुपये है. वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिषेक बच्चन की नेट वर्थ लगभग 203 करोड़ रुपये है. ऐश्वर्या हाईएस्ट पेड इंडियन एक्ट्रेसेस में से एक हैं. टीओआई की मानें तो वह एक फिल्म के लिए 10 से 12 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं.

ब्रैंड एंडोर्समेंट से करती हैं तगड़ी कमाई

एक्ट्रेस ऐश्वर्या (Aishwarya Rai Bachchan) इंडियन ही बल्कि कई इंटरनेशनल ब्रैंड को एंडोर्स करती हैं. Exchange4media ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि वह ब्रैंड एंडोर्समेंट से हर साल लगभग 80 से 90 करोड़ रुपये की कमाई करती हैं. वह एक दिन के शूट के लिए 6 से 7 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं. इसके अलावा उन्होंने एनवायरमेंटल इंटेलिजेंस और हेल्थ केयर स्टार्टअप में करोड़ों रुपये इनवेस्ट किए हैं.

दुबई में है आलीशान घर

asianet news के मुताबिक दुबई के Sanctuary Falls में ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai Bachchan) का विला है जो लगभग 15.6 करोड़ रुपये का है. इसके अलावा मुंबई के बांद्रा में उनका अपार्टमेंट है जिसमें पांच बेडरूम है. इसकी कीमत 30 करोड़ रुपये है. हालांकि , मुंबई के जुहू में स्थित जलसा बंगले में फैमिली के साथ रहती हैं. मिड डे की रिपोर्ट के अनुसार, इस बंगले की कीमत 112 करोड़ रुपये है.

लग्जरी कारों का कलेक्शन

ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) कई लग्जरी कारों की मालकिन हैं, जिसमें 7.95 करोड़ की Rolls Royce Ghost, 1.60 करोड़ की Mercedes Benz S350d Coupe, 1.58 करोड़ की Audi A8L हैं. इसके अलावा उनके पास Lexus LX 570 और Mercedes-Benz S500 जैसी कारें हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025

33 साल बाद मिलने जा रहा पहला नेशनल अवॉर्ड, जानिए कितनी शाही है किंग खान की लाइफस्टाइल

तीन दशकों से दर्शकों के दिल पर राज कर रहे शाहरुख खान को पहली बार नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिलना उनके प्रशंसकों के लिए गर्व का पल है. अपने अभिनय से उन्होंने खुद को एक ग्लोबल ब्रांड में तब्दील कर लिया है.

02-August-2025


बड़ी खबरें

कल बाजार में रही जोरदार तेजी, आज इन फैक्टर्स पर रहेगी निवेशकों की नजर

गुरुवार को सेंसेक्स 789.74 अंक की बढ़त के साथ 75,398.72 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 277 अंक चढ़कर 23,689.60 के स्तर पर पहुंच गया था.

2 hours ago

ट्रंप-शी बैठक से दुनिया को राहत के संकेत, अमेरिका-चीन ने तनाव घटाने पर बनाई सहमति

बैठक का सबसे बड़ा नतीजा यह रहा कि दोनों देशों ने अपने संबंधों को “रणनीतिक स्थिरता” के दायरे में बनाए रखने पर सहमति जताई. इसका मतलब है कि अब अमेरिका और चीन सीधे टकराव बढ़ाने के बजाय बातचीत और नियंत्रित प्रतिस्पर्धा की नीति अपनाएंगे.

1 hour ago

सिर्फ 7 मिनट में फेफड़ों के कैंसर का इलाज, भारत में लॉन्च हुई दुनिया की पहली सबक्यूटेनियस इम्यूनोथेरेपी टिसेंट्रिक एससी

कंपनी का कहना है कि इस नई थेरेपी से मरीजों और उनके परिजनों को अस्पताल में कम समय बिताना पड़ेगा. साथ ही बार-बार लंबे सफर और उपचार से जुड़े अप्रत्यक्ष खर्चों में भी कमी आएगी.

2 hours ago

महंगाई का बड़ा झटका: पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा, कई शहरों में 3 रुपये से ज्यादा बढ़े दाम

ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी का असर अब महंगाई के आंकड़ों में भी दिखने लगा है. अप्रैल महीने में पेट्रोल, डीजल, एलपीजी और नेचुरल गैस की कीमतों में तेजी के कारण थोक महंगाई कई साल के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई.

2 hours ago

रचनात्मकता को पुनः प्राप्त करने के लिए, मनुष्यों को AI के आरामदायक संज्ञानात्मक शॉर्टकट्स का प्रतिरोध करना होगा

डॉ पवन सोनी लिखते हैं, अपना समय खाली करें और अपने शौक पर वापस लौटें. ऊब को आमंत्रित करें, अपने हाथों से सोचें, फिर से समस्याएँ हल करें

16 hours ago