✕

होम / B टाउन / आमिर खान ने करीना कपूर को दिया ये खास तोहफा, एक्टर को चुकानी पड़ी थी चार गुना ज्यादा कीमत

आमिर खान ने करीना कपूर को दिया ये खास तोहफा, एक्टर को चुकानी पड़ी थी चार गुना ज्यादा कीमत

आमिर खान (Aamir Khan) इन दिनों अपनी नई फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' (Laal Singh Chaddha) को लेकर चर्चा में छाए हुए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: आमिर खान (Aamir Khan) इन दिनों अपनी नई फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' (Laal Singh Chaddha) को लेकर चर्चा में छाए हुए हैं. हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हुआ, जिसे फैंस से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला. इस मूवी में आमिर के साथ करीना कपूर (Kareena Kapoor) भी नजर आएंगी. दोनों सितारे एक-दूसरे के साथ बहुत अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं. एक बार आमिर ने करीना को एक तोहफा दिया था, जिसके लिए उन्हें चार गुना ज्यादा कीमत चुकानी पड़ी थी.

वायरल हो रहा वीडियो
दरअसल, आमिर खान (Aamir Khan) का एक सालों पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह करीना कपूर (Kareena Kapoor) के लिए चंदेरी साड़ी खरीदते हुए नजर आ रहे हैं. मध्यप्रदेश की चंदेरी साड़ियां देश में नहीं बल्कि पूरी दुनिया में फेमस हैं. आमिर खान को चंदेरी साड़ी इतनी पसंद आई कि उन्होंने तुरंत उसे खरीद ली और करीना को तोहफे में दे दिया.

चार गुना ज्यादा चुकाई कीमत
वीडियो में देखा जा सकता है कि आमिर खान (Aamir Khan) साड़ी पसंद करते हुए नजर आ रहे हैं. वह दुकानदार से पूछते हैं, 'क्या ये साड़ी मैं खरीद सकता हूं?'दुकानदार कहता है, हां. इसके बाद आमिर बोलते हैं, 'मैं ये साड़ी करीना जी के लिए खरीदूंगा. मेरी तरफ से ये साड़ी उनको गिफ्ट होगी'. वह दुकानदार से कहते हैं, 'मैं साड़ी के लिए साढ़े 6 हजार रुपये नहीं दूंगा बल्कि  25 हजार रुपये दूंगा क्योंकि मार्केट प्राइस यही है'.

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
बताते चलें कि आमिर खान (Aamir Khan) और करीना कपूर (Kareena Kapoor) की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' (Laal Singh Chaddha) 11 अगस्त, 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इस मूवी में आमिर और करीना (Kareena Kapoor) के अलावा नागा चैतन्य और मोना सिंह भी नजर आएंगे. मालूम हो कि इससे पहले आमिर और करीना 'थ्री इडियट्स' और 'तलाश' जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

18 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

18 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

14 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

16 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

17 hours ago