होम / कोर्ट कचहरी / खाने के बिल पर सर्विस चार्ज देना है या नहीं? जानें क्या है नया अपडेट

खाने के बिल पर सर्विस चार्ज देना है या नहीं? जानें क्या है नया अपडेट

सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी ने पिछले महीने नई गाइडलाइंस जारी की थी. जिसमें कहा गया था कि कोई भी रेस्टोरेंट या होटल किसी भी फूड या बेवरेज बिल में स्वतः सर्विस चार्ज नही जोड़ सकता.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

होटल-रेस्टोरेंट्स में खाना खाने पर फिलहाल आपको सर्विस चार्ज देना होगा. दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार को झटका देते हुए होटल और रेस्टोरेंट्स मालिकों को राहत दी है. कोर्ट ने कहा है कि अगली सुनवाई तक ग्राहकों से सर्विस चार्ज वसूला जा सकता है.

सिंगल बेंच ने लगाई है रोक
सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी (CCPA) ने पिछले महीने नई गाइडलाइंस जारी की थी. जिसमें कहा गया था कि कोई भी रेस्टोरेंट या होटल किसी भी फूड या बेवरेज बिल में स्वतः सर्विस चार्ज नही जोड़ सकता. यदि इसके बावजूद ऐसा किया जाता है, तो संबंधित होता-रेस्टोरेंट पर कार्रवाई होगी. इस गाइडलाइंस को रेस्टोरेंट एसोसिएशन और फेडरेशन ऑफ होटल्स एंड रेस्तरां एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने हाई कोर्ट की सिंगल बेंच के समक्ष चुनौती दी थी, जिसके बाद कोर्ट ने गाइडलाइंस पर रोक का अंतरिम आदेश जारी किया था.

31 अगस्त को होगी सुनवाई 
सिंगल बेंच के फैसले के खिलाफ सरकार और CCPA ने हाईकोर्ट की डबल बेंच का दरवाजा खटखटाया, जिसकी सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सिंगल बेंच का स्टे ऑर्डर बरकरार रखा. अदालत ने कहा कि मामले की अगली सुनवाई 31 अगस्त को होगी और तब तक होटल-रेस्टोरेंट सर्विस चार्ज बिल में जोड़ सकते हैं. इसके साथ ही कोर्ट ने केंद्र सरकार से सर्विस चार्ज को लेकर जारी दिशानिर्देश पर रोक लगाने वाले अंतरिम आदेश से राहत के लिए एकल न्यायाधीश की पीठ से संपर्क करने को कहा.

जवाब दाखिल करने की छूट
मुख्य न्यायाधीश सतीश चंद्र शर्मा और न्यायाधीश सुब्रमण्यम प्रसाद ने केंद्र और केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) को एकल न्यायाधीश के समक्ष दिशानिर्देश को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर अपने जवाब दाखिल करने की छूट दी है. हाई कोर्ट ने रेस्टोरेंट एसोसिएशन से भी इस मसले पर अगली सुनवाई तक अपना पक्ष सामने रखने को कहा है.

क्या है गाइडलाइंस?
गाइडलाइंस ग्राहकों के हित को ध्यान में रखकर तैयार की गई है. इसके मुताबिक, सर्विस चार्ज देना या ना देना ग्राहक पर निर्भर करेगा और रेस्टोरेंट इसके लिए ग्राहकों को बाध्य नहीं कर सकता है. रेस्टोरेंट और होटलों को ग्राहकों को स्पष्ट रूप से बताना होगा कि सर्विस चार्ज वैकल्पिक, स्वैच्छिक और ग्राहक के विवेक पर है. अगर कोई रेस्टोरेंट-होटल अपने बिल में सर्विस चार्ज लगाता है, तो ग्राहक राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन नंबर 1915 पर उसकी शिकायत दर्ज करा सकते हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

3 days ago

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

3 days ago

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

1 week ago

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

14-July-2026


बड़ी खबरें

भारत के आर्थिक आत्मविश्वास का दशक

भारत जब अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, तो आत्मविश्वास के लिए एक मजबूत आधार मौजूद है. यह न तो आत्मसंतुष्टि है और न ही अति-उत्साह, बल्कि तथ्यों और साक्ष्यों पर आधारित आत्मविश्वास है.

1 day ago

विकसित भारत की ‘सप्तधारा’: मैन्युफैक्चरिंग से AI तक, पीएम मोदी ने बताया 2047 का रोडमैप

लाल किले से पीएम मोदी ने देश की 7 बड़ी ताकतों पर रखा फोकस. 1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग देने का ऐलान, मैन्युफैक्चरिंग, किसान, टेक्नोलॉजी, डिफेंस, ग्रीन एनर्जी और सॉफ्ट पावर को बताया विकसित भारत की बुनियाद

1 day ago

भारत @ 80: उपलब्धियों की लंबी छलांग, अधूरी चुनौतियां और विकसित भारत 2047 की राह

लेखक डॉ. ब्रजेश कुमार तिवारी कहते हैं, अब भारत के सामने सवाल बदल चुका है. सवाल केवल यह नहीं रह गया है कि देश विकास कर सकता है या नहीं, बल्कि यह है कि क्या विकास संतुलित, उत्पादक, समावेशी और मानवीय बन सकता है.

2 days ago

जी के 3,100 करोड़ रुपये के फंड जुटाने पर रोक क्यों? सैट ने सेबी के फैसले पर उठाए सवाल

प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण ने कहा कि जब दो महीने की रोक खत्म होने के बाद निवेश की अनुमति है, तो अभी इस पर रोक लगाने का आधार क्या है. सार्वजनिक शेयरधारकों के भारी समर्थन को भी न्यायाधिकरण ने अहम माना.

2 days ago

स्टेशनरी बेचने से IIGJ के CEO तक... देबाशीष बिस्वास की 30 साल की प्रेरक यात्रा

बैंकिंग से शिक्षा जगत तक 30 साल का सफर, 60 हजार से ज्यादा छात्रों को दे चुके हैं मार्गदर्शन देवाशीष बिस्वास

2 days ago