होम / कोर्ट कचहरी / Delhi का असली 'बॉस' कौन? Supreme Court ने कर दिया फैसला

Delhi का असली 'बॉस' कौन? Supreme Court ने कर दिया फैसला

सुप्रीम कोर्ट की पांच जजों की पीठ ने कहा कि अधिकारियों की तैनाती और तबादले का अधिकार दिल्ली सरकार को होना चाहिए.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

दिल्ली सरकार बनाम उपराज्यपाल (LG) की जंग में सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है. सुप्रीम कोर्ट की पांच जजों की पीठ ने साफ कर दिया है कि दिल्ली की असली 'बॉस' चुनी हुई सरकार है, न कि LG. शीर्ष अदालत के इस फैसले को अरविंद केजरीवाल की बड़ी जीत के तौर पर देखा जा रहा है. कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि अधिकारियों की तैनाती और तबादले का अधिकार दिल्ली सरकार को होना चाहिए. बता दें कि अधिकारियों के ट्रांसफर सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर केजरीवाल सरकार और उपराज्यपाल के बीच विवाद होता रहा है.   

...तो ठीक से काम नहीं होगा
दिल्ली में प्रशासनिक सेवाओं पर नियंत्रण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार के पक्ष में फैसला सुनाया है. कोर्ट ने कहा कि यदि राज्य सरकार का अपनी सेवा में नियुक्त अधिकारीयों पर नियंत्रण नहीं होगा, तो काम ठीक से नहीं हो पाएगा. अधिकारी सरकार की बात नहीं सुनेंगे. कोर्ट ने आगे कहा कि दिल्ली की चुनी हुई सरकार के पास ही असली शक्ति होनी चाहिए. बता दें कि दिल्ली में प्रशासनिक सेवाओं पर नियंत्रण को लेकर आम आदमी पार्टी की सरकार ने अदालत का दरवाजा खटखटाया था. 

काम आई सरकार की दलील
दिल्ली सरकार ने कोर्ट में दलील दी थी कि दिल्ली में चुनी हुई सरकार है, लेकिन उसे पूरे अधिकार नहीं दिए जा रहे हैं. यदि सरकार अधिकारियों की पोस्टिंग नहीं कर सकती, तो वो काम कैसे करेगी. केजरीवाल सरकार की दलीलों से सहमत होते हुए चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली 5 जजों की पीठ ने कहा कि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा नहीं मिला है, इसलिए केंद्र से संतुलन बनाना होगा. अनुच्छेद 239 AA पुलिस, कानून-व्यवस्था और भूमि से जुड़ी हुई शक्तियां दिल्ली विधानसभा को नहीं देता. इसके अलावा तमाम शक्तियां दिल्ली सरकार के पास हैं.

LG को लेकर कही ये बात
अदालत ने अपने फैसले में कहा कि दिल्ली विधानसभा के सदस्य दूसरी विधानसभाओं की तरह लोगों द्वारा चुने जाते हैं. लोकतंत्र और संघीय ढांचे के सम्मान को सुनिश्चित किया जाना चाहिए. सुप्रीम कोर्ट ने उपराज्यपाल की भूमिका भी स्पष्ट किया. शीर्ष अदालत ने कहा कि उपराज्यपाल यानी LG की कार्यकारी शक्ति उन मामलों पर है, जो विधानसभा के दायरे में नहीं आते. लोकतंत्र में चुनी हुई सरकार को शक्ति मिलनी चाहिए. पुलिस, कानून व्यवस्था और भूमि को छोड़कर प्रशासनिक अधिकार दिल्ली सरकार को दिया गया है. LG दिल्ली सरकार की सलाह और सहायता से काम करेंगे.  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

40 minutes ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

2 hours ago

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

5 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

3 hours ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

4 hours ago