✕

होम / बिजनेस / Zopper ने जुटाए 25 मिलियन डॉलर, यहां निवेश करेगी कंपनी

Zopper ने जुटाए 25 मिलियन डॉलर, यहां निवेश करेगी कंपनी

कंपनी इस नई फंडिंग का उपयोग अपनी डिजिटल तकनीकी बुनियादी ढांचे को बढ़ाने देने, विशेष रूप से अपने बीमा वितरण प्लेटफॉर्म को मजबूत करने के लिए करेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

एक Insurtech प्लेटफॉर्म Zopper ने गुरुवार यानी 21 नवंबर 2024 को सीरीज D फंडिंग राउंड में Elevation Capital और Dharana Capital के सह-नेतृत्व में 25 मिलियन डॉलर जुटाए की घोषणा की है.  इस राउंड में मौजूदा निवेशक Blume Ventures ने भी भाग लिया. Zopper को Creaegis, Bessemer Venture Partners और ICICI Venture से भी समर्थन प्राप्त है.

कंपनी यहां करेगी निवेश

Zopper इस नई फंडिंग का उपयोग अपनी डिजिटल तकनीकी संरचना को बढ़ावा देने के साथ अपनी बीमा वितरण प्लेटफॉर्म को मजबूत करने के लिए करेगी. इसके अलावा कंपनी अपने डेटा साइंस, डेटा इंजीनियरिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग क्षमताओं में भी निवेश करेगी. फंड्स का उपयोग वर्तमान bancassurance solutions में वृद्धि को तेज करने और Zopper के उपकरण संरक्षण व्यवसायों के लिए पोस्ट-सेल्स और सर्विसिंग क्षमताओं को बेहतर बनाने के लिए किया जाएगा. इस मौके पर Zopper के Co-Founder और COO मयंक गुप्ता ने कहा  है कि हमारे शुरुआती दिनों से ही हमारी सोच स्पष्ट रही है, जब पहले से एक इंफ्रास्ट्रक्चर मौजूद है और किसी ने उस इंफ्रास्ट्रक्चर को बनाने के लिए पूंजी खर्च की है, तो फिर क्यों न हम टेक्नोलॉजी का उपयोग करके उसे क्रिएटिव बनाएं, बजाय इसके कि हम सब कुछ नए सिरे से बनाएं. हम यहां भारत में बीमा वितरण मॉडल को प्रभावी ढंग से, रणनीतिक रूप से और ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए बदलने और स्वचालित करने के लिए हैं. हम एक मिशन-फोकस्ड टीम के रूप में काम कर रहे हैं. अगर हम इसे सही करते हैं, तो यह इकोसिस्टम और देश के लिए क्रांतिकारी कदम साबित होगा. 

प्रतिक्रिया

Elevation Capital के पार्टनर मृदुल अरोड़ा ने कहा कि हम Zopper के साथ अपने साझेदारी की घोषणा करने को लेकर उत्साहित हैं. उनके प्रोडक्ट क्रिएशन, टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट और बिक्री में असाधारण कौशल ने उन्हें अपार वृद्धि और नए उद्योग मानकों स्थापित करने में मदद की है. जैसे-जैसे Zopper भारत के 'सबके लिए बीमा' लक्ष्य को 2047 तक पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, हम उनके रूपांतरणकारी योगदान का समर्थन करने के लिए उत्साहित हैं, क्योंकि वे बीमा क्षेत्र में नए मानक स्थापित कर रहे हैं. Dharana Capital के फाउंडर और मैनेजिंग पार्टनर वामसी दुव्वुरी  ने कहा है कि Zopper की अत्याधुनिक तकनीकी प्रणाली और ग्राहक-प्रथम दृष्टिकोण ने उन्हें बीमा पारिस्थितिकी तंत्र में एक लीडिंग प्लेटफॉर्म के रूप में स्थापित किया है. हम उनके निरंतर विकास का समर्थन करने के लिए उत्साहित हैं. 

टैग्स    Dharana Capital
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

9 hours ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

11 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

12 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

12 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

12 hours ago

बड़ी खबरें