✕

होम / बिजनेस / BSE Sensex में 23 दिसंबर को Zomato की होगी एंट्री, JSW Steel को करेगी रिप्लेस

BSE Sensex में 23 दिसंबर को Zomato की होगी एंट्री, JSW Steel को करेगी रिप्लेस

स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग के साढ़े तीन सालों में ही जोमैटो शेयरधारकों को मल्टीबैगर रिटर्न देने के चलते सेंसेक्स का स्टॉक बनने जा रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

ऑनलाइन फूड डिलिवरी कंपनी Zomato को बीएसई सेंसेक्स के स्टॉक्स में शामिल किया गया है. जोमैटो सेंसेक्स के 30 शेयरों में जेएसडब्ल्यू स्टील की जगह लेगी. 23 दिसंबर 2024 से जोमैटो सेंसेक्स में ट्रेड करने लगेगी. बीएसई की सब्सिडियरी एशिया इंडेक्स प्राइवेट लिमिटेड ने बीएसई के इंडेक्सों के पुनर्गठन करने का एलान किया है जिसमें जोमैटो को बीएसई सेंसेक्स 30 और बीएसई सेंसेक्स 50 में शामिल करने का फैसला लिया गया है. 

23 दिसंबर से सेंसेक्स में करेगा ट्रेड 

Zomato का आईपीओ जुलाई 2021 में आया था. और स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग के बाद से स्टॉक ने अपने शेयरधारकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है. 76 रुपये के इश्यू प्राइस पर जोमैटो का आईपीओ आया था और शुक्रवार 22 नवंबर 2024 को स्टॉक 264.20 रुपये पर क्लोज हुआ है. और इस अवधि के दौरान स्टॉक ने शेयरहोल्डर्स को 250 फीसदी का रिटर्न दिया है. साल 2024 में स्टॉक ने 114 और पिछले 3 सालों में 300 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दे चुका है. शुक्रवार को शेयर बाजार के बंद होने के बाद एशिया इंडेक्स प्राइवेट लिमिटेड ने बीएसई के इंडेक्सों का पुनर्गठन किया जिसमें जोमैटो को सेंसेक्स के 30 शेयरों में शामिल करने का एलान किया गया. जोमैटो 23 दिसंबर से सेंसेक्स 30 में ट्रेड करेगा. 

निफ्टी 50 में भी शामिल होगा जोमैटो!

इस बात के आसार हैं कि Zomato को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के इंडेक्स निफ्टी 50 (Nifty50)  में भी शामिल किया जा सकता है. एनएसई ने जोमैटो को अपने फ्यूचर एंड ऑप्शंस (Future & Options) स्टॉक्स में शामिल किया है. अभ इस बात की संभावना जताई जा रही है कि फरवरी 2025 में निफ्टी इंडेक्स की रीबैलेंसिंग में जोमैटो को निफ्टी 50 में शामिल किया जा सकता है. ब्रोकरेज फार्म जेएम फाइनेंशियल (JM Financial) ने भी अपने रिपोर्ट में जोमैटो के निफ्टी 50 में शामिल किए जाने की भविष्यवाणी की है.  

डबल होगा जोमैटो का स्टॉक!

मॉर्गन स्टैनली ने हाल ही में अपने रिपोर्ट में कहा है कि जोमैटो का स्टॉक अगले तीन सालों में डबल हो सकता है. यानि ब्रोकरेज हाउस की मानें तो स्टॉक 500 रुपये के पार भी जा सकता है. जोमैटो पर अपने कवरेज रिपोर्ट में ओवरवेट रेटिंग देते हुए 355 रुपये का टारगेट दिया है. रिपोर्ट के मुताबिक भारत के रिटेल मार्केट में क्विक कॉमर्स की बढ़ती हिस्सेदारी, मजबूत बैलेंसशीट, फूड डिलीवरी कारोबार के विस्तार के चलते 2030 तक कंपनी बड़ा मुनाफा बनाने का दमखम रखती है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

8 hours ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

10 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

11 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

11 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

11 hours ago

बड़ी खबरें