✕

होम / बिजनेस / Zomato ने दिया ग्राहकों को झटका, 40 प्रतिशत बढ़ा दी प्लेटफॉर्म फीस!

Zomato ने दिया ग्राहकों को झटका, 40 प्रतिशत बढ़ा दी प्लेटफॉर्म फीस!

Zomato ने अपनी प्लेटफार्म फीस में 40 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी कर दी है. इससे ऑनलाइन खाना ऑर्डर करने वाले ग्राहकों की जेब पर सीधा असर पड़ेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो (Zomato) ने फेस्टिव सीजन में अपने ग्राहकों को बड़ा झटका दे दिया है. दरअसल, अब जोमैटो से खाना ऑर्डर करवाने पर लोगों को अपमी जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी. कंपनी ने अपनी प्लेटफार्म फीस में 40 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी कर दी है. बता दें, कंपनी ने पिछले एक साल में अपनी प्लेटफॉर्म फीस में 400 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर दी है. तो आइए जानते हैं कंपनी ने प्लेटफॉर्म फीस कितनी बढ़ाई है?

खान ऑर्डर करने पर अब इतनी देनी होगी प्लेटफॉर्म फीस
त्यौहारी सीजन को देखते हुए कंपनी ने प्लेटफॉर्म फीस में 40 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी कर दी है. इस बढ़ोतरी के बाद प्लेटफॉर्म फीस 7 रुपये से बढ़कर 10 रुपये हो गई है. इससे ग्राहकों को इस प्लेटफॉर्म से खाना मंगवाना महंगा हो गया है. कंपनी का कहना है कि फीस में बढ़ोतरी इसलिए की गई है ताकि कंपनी को चालू रखा जा सके. यह फीस खाना मंगवाने वाले शख्स से ली जाती है. ऐसे में जो भी कस्टमर जोमैटो से खाना मंगवाएगा, उसे अब ज्यादा पैसा देना होगा. इस बारे में कंपनी ने कहा है, 'यह शुल्क जोमैटो को चालू रखने के लिए हमारे बिलों का भुगतान करने में मदद करता है. त्यौहारी सीजन के दौरान सेवाओं को बनाए रखने के लिए इसमें थोड़ी बढ़ोतरी की गई है.

एक साल में इतनी बढ़ गई फीस
कंपनी ने प्लेटफॉर्म फीस में एक साल में 400 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है. अगस्त 2023 से कंपनी ने प्लेटफॉर्म फीस लेना शुरू किया था. उस समय कंपनी 2 रुपये लेती थी. धीरे-धीरे कंपनी इस शुल्क में बढ़ोतरी करती गई. अब कंपनी ने इसे बढ़ाकर 10 रुपये कर दिया है. बता दें, कंपनी ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) के नतीजे भी जारी कर दिए हैं. इसमें कंपनी को सालाना आधार पर करीब 389 प्रतिशत का मुनाफा हुआ है. यह मुनाफा बढ़कर 176 करोड़ रुपये हो गया है. कंपनी के रेवेन्यू में भी 68.50 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. 

क्या होती है प्लेटफॉर्म फीस?
प्लेटफॉर्म फीस प्रत्येक ऑर्डर पर लगाया जाने वाला अतिरिक्त शुल्क है. यह माल और सेवा कर (जीएसटी), रेस्तरां शुल्क और डिलीवरी चार्ज से अलग होता है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जोमैटो रोजाना 20 से 25 लाख खाने के ऑर्डर डिलीवर करता है. ऐसे में अब प्लेटफॉर्म फीस में बढ़ोतरी होने से कंपनी के खाते में ज्यादा रकम जमा होती है.

इसे भी पढ़ें-किसानों के लिए खुशखबरी, सरकार ने इन चावलों का एक्सपोर्ट टैक्स किया जीरो!
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले अमेजन देशभर में खोलेगा 50 नए आश्रय केंद्र, 2026 के अंत तक 250 का लक्ष्य

त्योहारी सीजन से पहले डिलीवरी नेटवर्क से जुड़े ड्राइवरों के लिए सुविधाओं का विस्तार, बेंगलुरु में दो मोबाइल आश्रय वैन शुरू; कंपनी ने 2026 में ऑपरेशंस नेटवर्क के सहयोगियों के लिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की बात कही

4 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

5 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

5 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

8 hours ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

10 hours ago


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

11 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

5 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

5 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

6 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

8 hours ago