✕

होम / बिजनेस / Zomato Q4 रिजल्ट जारी, मुनाफा 77% घटकर ₹39 करोड़ पर रहा, आय में दिखी 63% की बढ़त

Zomato Q4 रिजल्ट जारी, मुनाफा 77% घटकर ₹39 करोड़ पर रहा, आय में दिखी 63% की बढ़त

Eternal (पहले Zomato) ने एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी है कि वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफे में बड़ी गिरावट देखने को मिली है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

ई-कॉमर्स कंपनी Zomato की पैरेंट कंपनी Eternal Limited ने FY25 की चौथी तिमाही के लिए नतीजे पेश कर दिए हैं. और नंबर्स अनुमान से थोड़े कमजोर दिखाई दे रहे हैं. इस अवधि में कंपनी का कंसो मुनाफा तिमाही-दर-तिमाही आधार पर घटकर 39 करोड़ पर रहा है. बाजार को इसके 47 करोड़ पर रहने का अनुमान था, यानी कि मुनाफा अनुमान से तो कम रहा ही है, पिछली तिमाही के मुकाबले भी घटा है, जोकि 59 करोड़ पर था.

कैसे रहे Eternal के तिमाही नतीजे?

कंपनी की कंसो आय तिमाही दर तिमाही 5,405 करोड़ से बढ़कर 5,833 करोड़ हो गई है. इसके 5840 करोड़ पर रहने की उम्मीद थी. यानी कि आय भी अनुमान से कमजोर रही है. हालांकि कंपनी की आमदनी में तेजी देखी गई, लेकिन मुनाफा घटकर केवल ₹39 करोड़ रह गया. इसकी एक वजह खर्चों में बढ़ोतरी रही, खासकर विज्ञापन, डिलीवरी, और कर्मचारी वेतन में.
 
कामकाजी मुनाफे और मार्जिन पर भी दबाव दिखा है. EBITDA तिमाही-दर-तिमाही आधार पर 162 करोड़ से घटकर 72 करोड़ पर आ गया है. मार्जिन 3 पर्सेंट से घटकर 1.2% पर आ गई है. कंपनी की क्विक कॉमर्स ग्रॉस ऑर्डर वैल्यू 134% बढ़कर ₹9421 करोड़, गोइंग आउट ग्रॉस ऑर्डर वैल्यू 104% बढ़कर ₹2184 करोड़ क्विक कॉमर्स आय 122% बढ़कर ₹1709 करोड़, गोइंग आउट आय 146% बढ़कर ₹229 करोड़ और Q4 में स्टोर की संख्या 216 से बढ़कर 294 (QoQ) रही है.

सालाना आधार पर कैसा रहा प्रदर्शन?

कंपनी ने सालाना आधार पर 20,243 करोड़ रुपये का राजस्व दर्ज किया, जो पिछले साल के 12,114 करोड़ रुपये से लगभग 67% की बढ़त है. पूरे वित्त वर्ष में कंपनी ऑपरेशनल रेवेन्यू ₹20,243 करोड़ पर रहा. नेट प्रॉफिट ₹527 करोड़ पर था. डिलीवरी और संबंधित खर्च ₹5,728 करोड़ पर रहे और कर्मचारी खर्च ₹2,558 करोड़ पर रहा. वहीं, विज्ञापन और प्रमोशन पर कंपनी ने ₹1,972 करोड़ खर्च किए.

कंपनी का टॉपलाइन ग्रोथ मजबूत रहा है, लेकिन इसके बढ़ते खर्चों के चलते तिमाही मुनाफे में गिरावट आई है. कंपनी के डिप्रिशिएशन और फाइनेंस खर्च में भी इजाफा हुआ. अन्य आय में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई. ये ₹1,077 करोड़ पर रहा, जोकि पिछले साल ₹847 करोड़ पर था. EPS (अर्निंग प्रति शेयर) Q4 में ₹0.04 रहा.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI स्टार्टअप Viven AI ने भारत में लॉन्च किया TwinCafe, अब 24x7 उपलब्ध होंगे डिजिटल एक्सपर्ट्स

प्लेटफॉर्म पर विशेषज्ञ अपनी जानकारी, अनुभव और कंटेंट के आधार पर बना सकेंगे एआई डिजिटल ट्विन; मोबाइल ऐप आने वाले हफ्तों में लॉन्च होने की योजना

21 minutes ago

कच्चे माल की ऊंची कीमतों से FY27 की दूसरी तिमाही में कंज्यूमर कंपनियों के मार्जिन पर दबाव: नोमुरा

ब्रेंट और एचडीपीई की कीमतों में सालाना आधार पर तेज बढ़ोतरी, चीनी, पाम ऑयल और लिक्विड पैराफिन भी महंगे.

36 minutes ago

2049 तक बदल जाएगी भारत की जनसांख्यिकी, ‘वृद्ध समाज’ बनने से बढ़ेंगी आर्थिक चुनौतियां: मूडीज

प्रजनन दर में गिरावट और तेजी से बढ़ती बुजुर्ग आबादी से पेंशन, स्वास्थ्य सेवाओं और सरकारी वित्त पर बढ़ सकता है दबाव; उत्पादकता बढ़ाना और श्रमबल का विस्तार होगा अहम

3 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग से ग्रुप कंपनियों की रेटिंग पर क्या होगा असर? S&P ने दिया बड़ा अपडेट

S&P के मुताबिक, टाटा समूह की रेटिंग वाली कंपनियां स्वतंत्र पेशेवर प्रबंधन के तहत काम करती हैं, लेकिन टाटा संस उनकी रणनीतिक दिशा को प्रभावित करती है.

3 hours ago

कच्चा तेल नरम, एशियाई बाजार मजबूत, फिर भी गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज कैसी होगी शुरुआत?

मंगलवार को सेंसेक्स 242.65 अंक यानी 0.33 फीसदी की गिरावट के साथ 72,529.07 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी इंडेक्स 64.05 अंक यानी 0.28 फीसदी की गिरावट के साथ 22,716.20 पर बंद हुआ.

3 hours ago

बड़ी खबरें

कच्चे माल की ऊंची कीमतों से FY27 की दूसरी तिमाही में कंज्यूमर कंपनियों के मार्जिन पर दबाव: नोमुरा

ब्रेंट और एचडीपीई की कीमतों में सालाना आधार पर तेज बढ़ोतरी, चीनी, पाम ऑयल और लिक्विड पैराफिन भी महंगे.

36 minutes ago

AI स्टार्टअप Viven AI ने भारत में लॉन्च किया TwinCafe, अब 24x7 उपलब्ध होंगे डिजिटल एक्सपर्ट्स

प्लेटफॉर्म पर विशेषज्ञ अपनी जानकारी, अनुभव और कंटेंट के आधार पर बना सकेंगे एआई डिजिटल ट्विन; मोबाइल ऐप आने वाले हफ्तों में लॉन्च होने की योजना

21 minutes ago

बॉम्बे रेयॉन की दिवाला जांच: बिना बही-खातों के ₹483 करोड़ के सप्लायर बिल

भाग 2: बॉम्बे रेयॉन की दिवाला प्रक्रिया में उसके सप्लायर्स द्वारा किए गए कुल दावों में से आधे से अधिक का कंपनी के अपने रिकॉर्ड से मिलान नहीं हो सका, इनमें से ₹317 करोड़ चार ट्रेडिंग कंपनियों के थे, जिनके पास कोई मिल नहीं है. संबंधित पक्ष के तौर पर चिन्हित किए गए केवल दो दावे प्रमोटर्स से जुड़े थे, और दोनों का पूरा भुगतान किया गया, जबकि 2,027 कर्मचारियों को प्रति रुपये पर 14 पैसे की वसूली हुई. यह वही कंपनी है, जिसकी खरीद के आधार पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने कर्ज दिया, तीन बार पुनर्गठन किया और अंततः ₹1,300 करोड़ से अधिक की रकम को बट्टे खाते में डाल दिया.

19 hours ago