✕

होम / बिजनेस / Zomato ने पेश किए दमदार नतीजे, मुनाफे में 12550% का तगड़ा उछाल

Zomato ने पेश किए दमदार नतीजे, मुनाफे में 12550% का तगड़ा उछाल

कंपनी की कमाई पर नजर डालें तो वो भी करीब दोगुनी हो गई है. कंपनी की कंसोलिडेटेड कमाई 2416 करोड़ से बढ़कर 4206 करोड़ रुपये सालाना हो गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म Zomato ने पहली तिमाही के लिए जबरदस्त नतीजे पेश किए हैं. कंपनी के मुनाफे में साल-दर-साल शानदार ग्रोथ दिखी है. चालू वित्त वर्ष 2024 25 की पहली तिमाही अप्रैल जून 2024 में इसका कंसोलिडेटेड प्रॉफिट सालाना आधार पर 2 करोड़ रुपए से उछलकर 253 करोड़ रुपए पर पहुंच गया. इस दौर कंपनी का रेवेन्यू भी 74 फीसदी उछलकर 2416 करोड़ रुपए से उछलकर 4206 करोड़ रुपए पर पहुंच गया. इसकी फूड डिलीवरी इनकम भी इस दौरान 186 करोड़ रुपए से उछलकर 321 करोड़ रुपए पर पहुंच गया.

मुनाफा 12550% तक बढ़ा

इस बार प्रचंड गर्मी थी और जून में बारिश नहीं हुई तो गर्मियां लंबी खिंच गई. इस कारण होम डिलीवरी में बढ़ोतरी हुई. इसने न सिर्फ जोमैटो के फूड डिलीवरी कारोबार को सपोर्ट किया बल्कि ब्लिंकिट को भी ताबड़तोड़ ऑर्डर मिले. ब्लिंकिट अब जोमैटो का हिस्सा है. जोमैटो का नेट प्रॉफिट जून तिमाही में सालाना आधार पर 12550 फीसदी और तिमाही आधार पर 44.57 फीसदी उछलकर 253 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. वहीं ऑपरेशनल रेवेन्यू भी सालाना आधार पर 74.09 फीसदी और तिमाही आधार पर 18.08 फीसदी उछलकर 4,206 करोड़ रुपये पर पहुंच गया.

कमाई के बाकी आंकड़े

कंपनी के EBITDA में भी कंपनी ने शानदार ग्रोथ दर्ज की है. कंपनी का EBITDA 48 करोड़ के घाटे के मुकाबले 177 करोड़ रुपये हो गया है. कंपनी की फूड डिलिवरी कमाई 186 करोड़ से बढ़कर 321 करोड़ रुपये हुई है. कॉमर्स की कमाई तिमाही दर तिमाही के आधार पर 105 करोड़ घाटे के मुकाबले 43 करोड़ रुपये हो गई है.

शेयर का परफॉर्मेंस

तिमाही नतीजों के बाद स्टॉक में तेजी दर्ज की गई है. कंपनी के स्टॉक में 2.00% की तेजी दर्ज हुई है. 4.60 अंकों की तेजी के बाद स्टॉक बाजार बंद होने से चंद मिनट पहले तक 234.10 पर कारोबार कर रहा था. वहीं बीते एक महीने में स्टॉक का परफॉर्मेंस 6.74 फीसदी रहा है. 1 महीने में ये रिटर्न 14.77 फीसदी, 3 महीने में 21.20 फीसदी और 1 साल में 176.21 फीसदी रिटर्न दिया है. कंपनी ने 3 सालों के दौरान 75.35 फीसदा का रिटर्न दिया है. एक कैंलडर ईयर में स्टॉक ने 89.24 फीसदी का रिटर्न दिया है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

11 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

12 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

13 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

13 hours ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

16 hours ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

11 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

7 hours ago