होम / बिजनेस / इंट्रा-सिटी के साथ ही इंटर-सिटी मार्केट पर भी है Zomato की नज़र, दोनों में क्या है फर्क? 

इंट्रा-सिटी के साथ ही इंटर-सिटी मार्केट पर भी है Zomato की नज़र, दोनों में क्या है फर्क? 

जोमैटो ने पिछले महीने गुरुग्राम में चुनिंदा यूजर्स के लिए बतौर पायलट प्रोजेक्ट इंटर-सिटी डिलीवरी सर्विस शुरू की थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

फूड डिलीवरी कंपनी Zomato अपनी सर्विस में विस्तार का खाका तैयार कर रही है. कंपनी के योजना अगले कुछ महीनों में इंटर-सिटी (Inter-City) फूड डिलीवरी सर्विस को 5 से 10 शहरों में शुरू करने की है. Zomato ने 2015 में इंट्रा-सिटी (Intra-City) फूड डिलीवरी की शुरुआत की थी. बीच में कंपनी मनमाफिक रिजल्ट नहीं मिले, लेकिन जून तिमाही में उसका यह बिजनेस घाटे से बाहर आ गया है. लिहाजा, उसे उम्मीद है कि इंटर-सिटी बिजनेस की ग्रोथ तेज रह सकती है.

इंटर-सिटी और इंट्रा सिटी  
इंटर-सिटी फूड डिलीवरी बिजनेस का मतलब है खाने की एक शहर से दूसरे शहर में डिलीवरी. उदाहरण के तौर पर आगरा के मशहूर पेठे की दिल्ली में डिलीवरी को इंटर-सिटी डिलीवरी कहा जाएगा. हर शहर की कोई न कोई खास डिश होती है, जिसके चाहने वाले दूसरे शहरों में भी होते हैं, ऐसे में Zomato को उम्मीद है कि उसका यह बिजनेस अच्छा चल सकता है. इसी तरह, शहर के अंदर होने वाली डिलीवरी को इंट्रा डिलीवरी कहा जाता है.  

अब बेंगलुरु में होगी शुरुआत
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जोमैटो ने पिछले महीने गुरुग्राम में चुनिंदा यूजर्स के लिए बतौर पायलट प्रोजेक्ट इंटर-सिटी डिलीवरी सर्विस शुरू की थी. अब इस हफ्ते इसे बेंगलुरु के कुछ इलाकों में शुरू किया जा रहा है. दरअसल, कंपनी फेस्टिव सीजन का लाभ उठाना चाहती है. उसका मानना है कि यह इंटर-सिटी फूड डिलीवरी सर्विस के विस्तार के लिए अच्छा मौका हो सकता है. 

ढाई गुना महंगी है सर्विस 
एक रिपोर्ट में बताया गया है कि इंटर-सिटी फूड डिलीवरी, इंट्रा-सिटी के मुकाबले करीब 2.5 गुना महंगी होती है. इंटर-सिटी सर्विस औसत ऑर्डर वैल्यू 950 रुपए से ज्यादा की रहती है. इसके अलावा, डिलीवरी चार्ज का भुगतान अलग से करना पड़ता है. वहीं, जोमैटो का कहना है कि लग्जरी फूड सर्विस के लिए ग्राहकों को थोड़े ज्यादा पैसे चुकाने में कोई दिक्कत नहीं आएगी. उसका यह भी कहना है कि वो अपनी इस सर्विस के लिए रेस्टोरेंट्स के साथ डील करने में भी सावधानी बरत रही है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

₹140 लाख करोड़ का ब्लैक बॉक्स: SEBI की खतरनाक अनदेखी

क्या इसकी कीमत खुदरा निवेशक चुका रहे हैं?

1 hour ago

NTPC का ₹12,000 करोड़ जुटाने का प्लान, NCD जारी करने के प्रस्ताव को बोर्ड की मंजूरी

कंपनी यह रकम नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCD) जारी कर जुटाएगी. इसके लिए शेयरधारकों की मंजूरी लेना जरूरी होगा.

2 hours ago

टैरिफ का दबाव या Q1 नतीजों का सहारा? आज इन संकेतों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

बीते कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 331.62 अंक यानी 0.43% गिरकर 76,059.77 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 102.15 अंक फिसलकर 23,767.45 पर पहुंच गया था.

5 hours ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago


बड़ी खबरें

PNB-IGBC साझेदारी: ग्रीन होम खरीदने वालों को मिलेगा सस्ता लोन, ब्याज में भी छूट

IGBC सर्टिफाइड प्रोजेक्ट्स के खरीदारों को PNB की हरित आवास योजना का लाभ मिलेगा. इसके साथ ही ब्याज दर में छूट समेत कई अन्य सुविधाएं भी प्राप्त होंगी.

1 hour ago

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

4 hours ago

₹140 लाख करोड़ का ब्लैक बॉक्स: SEBI की खतरनाक अनदेखी

क्या इसकी कीमत खुदरा निवेशक चुका रहे हैं?

1 hour ago

NTPC का ₹12,000 करोड़ जुटाने का प्लान, NCD जारी करने के प्रस्ताव को बोर्ड की मंजूरी

कंपनी यह रकम नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCD) जारी कर जुटाएगी. इसके लिए शेयरधारकों की मंजूरी लेना जरूरी होगा.

2 hours ago

टैरिफ का दबाव या Q1 नतीजों का सहारा? आज इन संकेतों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

बीते कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 331.62 अंक यानी 0.43% गिरकर 76,059.77 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 102.15 अंक फिसलकर 23,767.45 पर पहुंच गया था.

5 hours ago