✕

होम / बिजनेस / Zomato ने Blinkit में 500 करोड़ रुपये का निवेश किया, अब तक कर चुके हैं ₹2800 करोड़

Zomato ने Blinkit में 500 करोड़ रुपये का निवेश किया, अब तक कर चुके हैं ₹2800 करोड़

ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी Zomato ने क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म ब्लिंकिट को 4,477 करोड़ रुपये में खरीदा था और अब जोमैटो में ब्लिंकिट में 500 करोड़ रुपये का इंवेस्टमेंट किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो (Zomato) ने अपने क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म ब्लिंकिट में 500 करोड़ रुपये का इंवेस्टमेंट किया है. रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज (RoC) के साथ की गई नियामक फाइलिंग से इसकी जानकारी मिली है. इसी के साथ अगस्त 2022 में कंपनी के अधिग्रहण के बाद से जोमैटो ब्लिंकिट में अब तक 2,800 करोड़ रुपये का इंवेस्टमेंट कर चुकी है. ब्लिंकिट में यह इंवेस्टमेंट जोमैटो ने नवंबर में QIP के जरिए 8,500 करोड़ रुपये जुटाने के बाद किया. 

मार्केट में क्विक कॉमर्स एक-दूसरे को दे रहे टक्कर

जोमैटो ने ब्लिंकिट कॉमर्स प्राइवेट लिमिटेड (पूर्व में ग्रोफर्स) को ऑल-स्टॉक डील में 4,477 करोड़ रुपये में खरीदा था. इधर ब्लिंकिट ने भी हाल ही में बिस्ट्रो (Bistro) के नाम से एक फूड डिलीवरी ऐप को लॉन्च किया है. इस 10 मिनट फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म को लॉन्च करने के साथ ही बिस्ट्रो का मुकाबला स्विगी के स्नैक और जेप्टो कैफे से होगा.

फाइनेंशियल ईयर 2024-25 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में  ब्लिंकिट का रेवेन्यू दोगुने से भी अधिक बढ़कर 1,156 करोड़ रुपये रहा, जो साल-दर-साल 129 फीसदी की दर से बढ़त को दर्शाता है. जबकि इस दौरान कंपनी को 8 करोड़ रुपये का एबिटा लॉस भी हुआ. पिछले साल की समान तिमाही में ब्लिंकिट को 125 करोड़ का परिचालन घाटा भी हुआ. 

ब्लिंकिट बनी यूनिकॉर्न कंपनी

2022 में कंपनी को पूरी तरह खरीदने से पहले ब्लिंकिट में जोमैटो की 9 परसेंट हिस्सेदारी थी. जून 2021 में ब्लिंकिट ने जोमैटो और टाइगर ग्लोबल से 120 मिलियन डॉलर जुटाए और यूनिकॉर्न बन गया. बता दें कि यूनिकॉर्न उस स्टार्टअप कंपनी को कहते हैं, जिसकी वैल्यू एक बिलियन डॉलर से ज्यादा हो जाती है.   

मार्च 2022 में, ब्लिंकिट ने कन्वर्टिबल नोट्स के जरिए जोमैटो से 100 मिलियन डॉलर जुटाए और उसी दौरान जोमैटो ने ब्लिंकिट को 150 मिलियन डॉलर का लोन दिया, जिसे बाद में कंपनी ने खरीद लिया.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

8 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

10 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

10 hours ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

13 hours ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

14 hours ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

8 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

10 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

8 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

10 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

14 hours ago