✕

होम / बिजनेस / Zomato को इस राज्य से मिला करोड़ों का नोटिस, आदेश के खिलाफ अपील करेगी कंपनी

Zomato को इस राज्य से मिला करोड़ों का नोटिस, आदेश के खिलाफ अपील करेगी कंपनी

फाइलिंग में कंपनी ने बताया है कि कंपनी को जीएसटी रिटर्न और खातों के ऑडिट के तहत वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए टैक्स ऑर्डर प्राप्त हुआ है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

ऑनलाइन फूड डिलीवरी करने वाली कंपनी Zomato लिमिटेड को एक झटका लगा है. दरअसल Zomato को कर्नाटक के टैक्स डिपार्टमेंट ने 9.5 करोड़ रुपए का GST, इंटरेस्ट और जुर्माने का नोटिस दिया है. कंपनी ने इस बात की जानकारी स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में दी है. जोमैटो की फाइलिंग के मुताबिक, कर्नाटक टैक्स अथॉरिटी ने कंपनी को 5.01 करोड़ रुपए का गुड्स एंड सर्विस टैक्स (GST), 3.93 करोड़ रुपए इंटरेस्ट और 50,19,546 रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है. कंपनी को यह नोटिस वित्त वर्ष 2019-20 के लिए मिला है.

नोटिस के खिलाफ अपील करोगी जोमैटो

टैक्स नोटिस मिलने पर कंपनी ने कहा कि हमारा मानना है कि हमारे पास मेरिट बेसिस पर पर एक स्ट्रॉग केस है और कंपनी उचित अथॉरिटी के सामने कर्नाटक टैक्स अथॉरिटी के आदेश के खिलाफ अपील फाइल करेगी. इससे पहले मार्च में कंपनी को कर्नाटक के टैक्स डिपार्टमेंट के अधिकारियों की ओर से 23.26 करोड़ रुपए की टैक्स डिमांड और पेनल्टी का नोटिस मिला था. तब कंपनी ने कहा था कि मेरिट्स के आधार पर उसका केस मजबूत है और वह उचित अथॉरिटी के समक्ष आदेश के खिलाफ अपील दायर करेगी.

FY24 में कंपनी को ₹351 करोड़ का मुनाफा हुआ

वित्त वर्ष 2023-24 में जोमैटो को 351 करोड़ रुपए का कंसॉलिडेटेड मुनाफा हुआ जबकि पूरे साल का रेवेन्यू यानी आय 12,114 करोड़ रहा. वित्त वर्ष 2023 में कंपनी को 971 करोड़ रुपए का घाटा हुआ था जबकि रेवेन्यू 7,079 करोड़ रुपए रहा था. वहीं 2024 की चौथी तिमाही में कंपनी ने 175 करोड़ रुपए का मुनाफा दर्ज किया. एक साल पहले की समान तिमाही यानी Q4FY23 में, जोमैटो को 188 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ था. ये लगातार चौथी तिमाही है जब कंपनी की कमाई हरे निशान में रही है.

2015 में डिलीवरी सर्विस की हुई शुरुआत

जोमैटो की शुरुआत 2008 में दीपिंदर गोयल और पंकज चड्ढा द्वारा की गई थी. जोमैटो ने 2015 में अपने फूड डिलीवरी सर्विस को शुरू किया था. आज, जोमैटो भारत के सबसे प्रमुख ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफार्मों में से एक है और इसकी मार्केट वैल्यू लगभग 12 खरब 75 अरब रुपये है, जिससे यह भारतीय स्टार्टअप इकोसिस्टम में सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई है. भारत में जोमैटो की रैंकिंग के मामले में, यह प्रमुख फूड डिलीवरी कंपनियों में से एक है और स्विगी के साथ प्रतिस्पर्धा करता है.

नोटिस के बाद भी शेयर में तेजी

नोटिस के बाद जोमैटा का शेयर आज फोकस में हैं, खबर लिखे जाने तक जोमैटो के शेयर आज करीब 1.47% की तेजी के साथ 203.51 रुपए पर कारोबार कर रहे हैं. एक महीने में शेयर में 12% से ज्यादा की तेजी आई है. वहीं 6 महीने में शेयर ने 58.55% का रिटर्न दिया है. एक साल में शेयर में 161% की तेजी देखने को मिली है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

21 minutes ago

ट्रंप का दावा- रूस और यूक्रेन ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने को सहमत, जेलेंस्की ने मांगी स्पष्टता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि रूस और यूक्रेन ऊर्जा ढांचे पर हमले रोकने के लिए ‘एनर्जी सीजफायर’ पर सहमत हो गए हैं. हालांकि, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि वह इन बातचीत में शामिल नहीं थे.

36 minutes ago

वेदांता, TCS और आनंद राठी वेल्थ देंगे अंतरिम डिविडेंड, जानें रिकॉर्ड डेट और कितना मिलेगा पैसा

शेयर बाजार में इस हफ्ते तीन कंपनियों के निवेशकों को डिविडेंड से कमाई का मौका मिलेगा. वेदांता, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और आनंद राठी वेल्थ ने अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है.

47 minutes ago

दिवाली से पहले ऑनलाइन शॉपिंग में तेजी, दो दिन में 24,200 करोड़ रुपये की बिक्री; मोबाइल की सबसे ज्यादा मांग

रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआती दिनों में खरीदारी करने वालों में करीब एक-तिहाई हिस्सेदारी जेनरेशन जेड यानी युवा पीढ़ी की रही. यह आंकड़ा त्योहारी ऑनलाइन खरीदारी में युवाओं की भागीदारी को दिखाता है.

3 hours ago

अक्टूबर में खुलेंगे 12 कंपनियों के IPO, जियो प्लेटफॉर्म्स के 30,000 करोड़ रुपये से बड़े इश्यू पर नजर

इन कंपनियों का संबंध टेक्नोलॉजी, विनिर्माण, स्वास्थ्य सेवाओं, रक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा और जल उपचार जैसे क्षेत्रों से है, जिनमें जियो प्लेटफॉर्म्स का प्रस्तावित आईपीओ सबसे बड़ा आकर्षण है.

3 hours ago

बड़ी खबरें

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

21 minutes ago

ट्रंप का दावा- रूस और यूक्रेन ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने को सहमत, जेलेंस्की ने मांगी स्पष्टता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि रूस और यूक्रेन ऊर्जा ढांचे पर हमले रोकने के लिए ‘एनर्जी सीजफायर’ पर सहमत हो गए हैं. हालांकि, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि वह इन बातचीत में शामिल नहीं थे.

36 minutes ago

दिल्ली में ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी, 30 जगहों पर डायवर्जन की चेतावनी; गैर-जरूरी यात्रा से बचें

सेंट्रल दिल्ली, कनॉट प्लेस और प्रमुख सड़कों पर पाबंदियों के चलते यात्रियों को वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने और गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी गई है.

29 minutes ago