होम / बिजनेस / Zomato को मिली RBI की अनुमति, अब इसी ऐप से कर सकेंगे खाने का भुगतान

Zomato को मिली RBI की अनुमति, अब इसी ऐप से कर सकेंगे खाने का भुगतान

RBI इससे पहले कई अन्‍य पेमेंट ऐप को भी पेमेंट एग्रीगेटर के रूप में काम करने की अनुमति दे चुका है. इसमे रोजरपे, टाटा और दूसरे कई ऐप शामिल हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने फूड डिलीवरी ऐप Zomato को पेमेंट एग्रीगेटर के रूप में काम करने की अनुमति दे दी है. इस अनुमति का मतलब ये है कि अब आप Zomato से खाना ऑर्डर करते समय अब आपको पेमेंट करने के लिए किसी दूसरे ऐप पर जाने की जरूरत नहीं है. आप इसी ऐप पर यूपीआई आईडी बनाकर पेमेंट कर सकते हैं. Zomato की ओर से एक्‍सचेंज फाइलिंग में ये जानकारी दी गई है.

Zomato ने एक्‍सचेंज फाइलिंग में कही क्‍या बात? 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Zomato ने एक्‍सचेंज फाइलिंग में कहा है कि Zomato पेमेंट प्राइवेट लिमिटेड जो Zomato लिमिटेड की सहायक कंपनी है 24 जनवरी 2024 से पेमेंट एग्रीगेटर और प्री पेड पेमेंट ऐप के रूप में काम कर सकेगी. आरबीआई की ओर से कहा गया है कि इस संबंध में जोमैटो पेमेंट प्राइवेट लिमिटेड को प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया है. कंपनी को ये प्रमाणपत्र आरबीआई के दिशानिर्देशों के साथ दिया गया है. 

Zomato ने पिछले साल किया था अप्‍लाई
Zomato की ओर से इस प्रमाण पत्र के लिए पिछले साल अगस्‍त में आवेदन किया गया था. इस सेवा के लिए Zomato ने आईसीआईसीआई बैंक के साथ हाथ मिलाया था. कंपनी ने इस सुविधा को सलेक्‍टेड यूजर के लिए लागू किया था. जो जोमैटो पर खाना ऑर्डर करते वक्‍त किसी दूसरे पेमेंट एग्रीगेटर पर जाने की बजाए इसी ऐप पर यूपीआई आईडी बनाकर यहीं से पेमेंट कर सकते हैं. कंपनी की ओर से कहा कि ये पेमेंट का ये सुरक्षित तरीका है. इसे पिन लगाकर सुरक्षित किया जा सकता है. 

कंपनी ने इसे लेकर क्‍या कहा? 
इस सेवा को लेकर कंपनी के प्रवक्‍ता पहले कह चुके हैं कि जोमैटो के पास ग्राहकों का एक बड़ा नेटवर्क है. जिन्‍हें पेमेंट करने के लिए मौजूदा समय में दूसरे पेमेंट ऐप पर स्विच करना पड़ता है. लेकिन अब वो यहीं से यूपीआई आईडी बनाकर पेमेंट कर सकेंगे. Zomato के साथ-साथ टाटा पे, रेजरपे, कैशफ्री, समेत कई अन्‍य पेमेंट ऐप आरबीआई से अनुमति हासिल कर चुके हैं. गुरुवार को कंपनी के शेयरों पर इसका कोई खास असर नहीं दिखाई दिया. जोमैटो का शेयर बुधवार को 130.05 रुपये पर बंद हुआ जबकि गुरुवार को जोमैटो का शेयर 131.75 रुपये पर खुला. जबकि गुरुवार को शेयर 135.40 रुपये पर बंद हो गया. 

ये भी पढ़ें: आपके पास बस होनी चाहिए हेल्‍थ पॉलिसी, देश के हर प्राइवेट अस्‍पताल को करना होगा इलाज
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

7 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

10 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

11 hours ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

11 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

12 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

7 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

12 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

10 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

11 hours ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

11 hours ago