✕

होम / बिजनेस / Zomato को मिला ₹803 करोड़ का GST नोटिस, आदेश को चुनौती देगी कंपनी, जानें क्या है मामला

Zomato को मिला ₹803 करोड़ का GST नोटिस, आदेश को चुनौती देगी कंपनी, जानें क्या है मामला

जोमैटो को जीएसटी डिपार्टमेंट की तरफ से नोटिस मिला है. जीएसटी डिपार्टमेंट ने 803.40 करोड़ रुपये का नोटिस कंपनी को भेजा है. इस में शुल्क और जुर्माना दोनों शामिल है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो ने 12 दिसंबर को बताया कि उसे महाराष्ट्र के ठाणे कमिश्नरेट के CGST और सेंट्रल एक्साइज से एक ऑर्डर मिला है. इस ऑर्डर में 29 अक्टूबर 2019 से 31 मार्च 2022 के बीच के लिए 401.7 करोड़ रुपये के GST की मांग की गई है. इसमें पेनाल्टी और इंटरेस्ट की भी मांग की गई है. पेनाल्टी और इंटरेस्ट जोड़ने के बाद यह राशि 803.4 करोड़ रुपये हो जाती है.

कंपनी ने क्या दी जानकारी

जोमैटो ने रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा, “यह सूचित किया जाता है कि कंपनी को 12 दिसंबर 2024 को एक आदेश प्राप्त हुआ है, जिसकी तारीख 12 नवंबर 2024 है. यह आदेश 29 अक्टूबर 2019 से 31 मार्च 2022 के लिए CGST और ज्वाइंट कमिश्नर ऑफ सेंट्रल एक्साइज ठाणे कमिश्नरेट, महाराष्ट्र द्वारा जारी किया गया है. इसमें ब्याज सहित 401,70,14,706 रुपये के GST की मांग और 401,70,14,706 रुपये के पेनाल्टी की पुष्टि की गई है. यह मांग डिलीवरी चार्ज पर GST का कथित रूप से भुगतान न करने से संबंधित है.” आदेश में कहा गया है “डिलीवरी चार्ज पर ब्याज और पेनाल्टी सहित GST का भुगतान न करने के संबंध में डिमांड ऑर्डर प्राप्त हुआ है.”

कंपनी आदेश को चुनौती देगी

कंपनी ने कहा कि आदेश के बावजूद जोमैटो अपने मामले की मजबूती को लेकर आश्वस्त है और इस निर्णय को चुनौती देने का इरादा रखता है. एक बयान में जोमैटो ने कहा "हमारा मानना है कि हमारे पास मेरिट के आधार पर एक मजबूत मामला है, जिसे हमारे बाहरी कानूनी और टैक्स एडवाइजर्स की राय से समर्थन मिला है. हम इस ऑर्डर के खिलाफ अपील दायर करेंगे.''

पहले भी मिल चुका है नोटिस

इससे पहले भी जोमैटो को GST से संबंधित नोटिस मिल चुका है. पश्चिम बंगाल के असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ रेवेन्यू ने कंपनी को 17.7 करोड़ रुपये का GST डिमांड ऑर्डर भेजा था, जिसमें ब्याज और पेनाल्टी शामिल थे. गौरतलब है कि जोमैटो ने जुलाई-सितंबर तिमाही में 4,799 करोड़ रुपये का ऑपरेटिंग रेवेन्यू और 176 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

1 day ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago