✕

होम / बिजनेस / पहले जताई इच्छा, फिर बदला मन, आखिर Zomato ने वापस क्यों खींचे कदम?

पहले जताई इच्छा, फिर बदला मन, आखिर Zomato ने वापस क्यों खींचे कदम?

जोमैटो ने कुछ समय पहले NBFC के लिए लाइसेंस मांगा था, लेकिन अब उसने अपने कदम वापस खींच लिए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो (Zomato) ने कुछ समय पहले लोन क्रेडिट बिज़नेस में हाथ आजमाने की इच्छा जताई थी. कंपनी ने इसके लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) को आवेदन भी दिया था, लेकिन अब उसने अपना मन बदल लिया है. एक रिपोर्ट के अनुसार, Zomato साफ किया है कि अब वो लोन या क्रेडिट का बिजनेस नहीं करेगी. कंपनी ने शेयरधारकों के हित को ध्यान में रखते हुए यह फैसला किया है. 

2022 में किया था आवेदन
इस फूड डिलीवरी कंपनी ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) को अप्रैल 2022 में दिया गया अपना आवेदन भी वापस ले लिया है, जोमैटो ने आवेदन के माध्यम से नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) का लाइसेंस मांगा था. बता दें कि Zomato के फाउंडर दीपिंदर गोयल ने अगस्त 2021 में जोमैटो पेमेंट प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना की थी. इसके बाद फरवरी 2022 में जोमैटो फाइनेंसियल सर्विसेज भी बनाई गई, लेकिन, कंपनी को NBFC का लाइसेंस नहीं मिल पाया. 

इस वजह से बदला मन
कंपनी ने अप्रैल 2022 में NBFC लाइसेंस के लिए आवेदन किया था, लेकिन अब उसने अपने कदम वापस खींच लिए हैं.  कंपनी के इस फैसले के पीछे RBI की सख्ती को वजह माना जा रहा है. रिजर्व बैंक पिछले कुछ समय से NBFC को लेकर सख्त रुख अपना रहा है. अब तक कई कंपनियां उसके निशाने पर आ चुकी हैं. Paytm का हाल भी जगजाहिर है. इसी को ध्यान में रखते हुए Zomato ने फिलहाल के लिए NBFC से तौबा कर ली है. 

शेयरों में आई है तेजी
वहीं, Zomato के शेयरों की बात करें, तो आज इनमें तेजी दिखाई दे रही है. सुबह 11 बजे तक कंपनी के शेयर करीब डेढ़ प्रतिशत की बढ़त के साथ 211.90 रुपए पर पहुंच गए थे. बीते 5 कारोबारी सत्रों में यह शेयर अब तक करीब सात प्रतिशत का रिटर्न दे चुका है और इस साल अब तक यह आंकड़ा 70% से ज्यादा है. Zomato का 52 वीक का हाई लेवल 213.95 रुपए है, जिसे तोड़ने में उसे अधिक समय नहीं लगेगा.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

दिवाली से पहले ऑनलाइन शॉपिंग में तेजी, दो दिन में 24,200 करोड़ रुपये की बिक्री; मोबाइल की सबसे ज्यादा मांग

रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआती दिनों में खरीदारी करने वालों में करीब एक-तिहाई हिस्सेदारी जेनरेशन जेड यानी युवा पीढ़ी की रही. यह आंकड़ा त्योहारी ऑनलाइन खरीदारी में युवाओं की भागीदारी को दिखाता है.

29 minutes ago

अक्टूबर में खुलेंगे 12 कंपनियों के IPO, जियो प्लेटफॉर्म्स के 30,000 करोड़ रुपये से बड़े इश्यू पर नजर

इन कंपनियों का संबंध टेक्नोलॉजी, विनिर्माण, स्वास्थ्य सेवाओं, रक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा और जल उपचार जैसे क्षेत्रों से है, जिनमें जियो प्लेटफॉर्म्स का प्रस्तावित आईपीओ सबसे बड़ा आकर्षण है.

51 minutes ago

सेंसेक्स-निफ्टी की तेजी बरकरार रहेगी या फिर बिकवाली का दबाव? आज इन संकेतों और शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार सेंसेक्स 879 अंक चढ़कर 72,472 पर और निफ्टी 289 अंक बढ़कर 22,520 पर बंद हुआ था. वहीं, विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली बाजार के लिए चुनौती बनी हुई है.

1 hour ago

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

बड़ी खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी की तेजी बरकरार रहेगी या फिर बिकवाली का दबाव? आज इन संकेतों और शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार सेंसेक्स 879 अंक चढ़कर 72,472 पर और निफ्टी 289 अंक बढ़कर 22,520 पर बंद हुआ था. वहीं, विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली बाजार के लिए चुनौती बनी हुई है.

1 hour ago

दिवाली से पहले ऑनलाइन शॉपिंग में तेजी, दो दिन में 24,200 करोड़ रुपये की बिक्री; मोबाइल की सबसे ज्यादा मांग

रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआती दिनों में खरीदारी करने वालों में करीब एक-तिहाई हिस्सेदारी जेनरेशन जेड यानी युवा पीढ़ी की रही. यह आंकड़ा त्योहारी ऑनलाइन खरीदारी में युवाओं की भागीदारी को दिखाता है.

29 minutes ago

अक्टूबर में खुलेंगे 12 कंपनियों के IPO, जियो प्लेटफॉर्म्स के 30,000 करोड़ रुपये से बड़े इश्यू पर नजर

इन कंपनियों का संबंध टेक्नोलॉजी, विनिर्माण, स्वास्थ्य सेवाओं, रक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा और जल उपचार जैसे क्षेत्रों से है, जिनमें जियो प्लेटफॉर्म्स का प्रस्तावित आईपीओ सबसे बड़ा आकर्षण है.

51 minutes ago

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

1 day ago