✕

होम / बिजनेस / Zomato ने पूरा किया 16 साल का सफर, इस खास मौके को दीपिंदर गोयल ने कुछ ऐसे किया सेलिब्रेट

Zomato ने पूरा किया 16 साल का सफर, इस खास मौके को दीपिंदर गोयल ने कुछ ऐसे किया सेलिब्रेट

जोमैटो (Zomato) की शुरुआत जुलाई 2008 में हुई थी. आज यानी 10 जुलाई को जोमैटो ने अपनी स्थापना के 16 साल पूरे कर लिए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत की दिग्गज फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो (Zomato) की स्थापना को पूरे 16 साल हो गए हैं. इस दिन को जोमैटो के फाउंडर और सीईओ दीपिंदर गोयल ने कुछ खास अंदाज में सेलिब्रेट किया, जिसकी फोटो उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं. साथ ही उन्होंने एक अखबार में जोमैटो के 16वें जन्मदिन का बड़ा विज्ञापन भी दिया, जिसे देखकर पेटीएम के सीईओ विजय शेखर शर्मा ने दीपिंदर गोयल की कामयाबी की तारीफ कर उन्हें शुभकामनाएं दी. तो चलिए जानते हैं दीपिंदर गोयल ने इस खास दिन को कैसे सेलिब्रेट किया?

स्कूल में जाकर बच्चों के साथ किया सेलिब्रेशन

दीपिंदर गोयल ने जोमैटो का 16वां स्थापना दिवस जोमैटो की फीड इंडिया (Feeding India) संस्था द्वारा संचालित स्कूल में जाकर वहां पढ़ने वाले बच्चों के साथ सेलिब्रेट किया. उन्होंने स्कूल के बच्चों के साथ केक कटिंग की और बच्चों ने भी उन्हें काफी प्यार दिया. इस खास मौके की तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं. उनकी इस पोस्ट को लोगों का काफी प्यार मिल रहा है.

पेटीएम के सीईओ ने कैसे की तारीफ?

पेटीएम के सीईओ विजय शेखर शर्मा जोमैटो के विज्ञापन से खुश हुए. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स (x) पर पोस्ट करके लिखा कि जोमैटो के 16वें जन्मदिन पर, प्रमुख दीपिंदर जी व उनकी कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को हार्दिक भगवान करे उनके ऐसे अति सराहनीय विज्ञापन हमको हमेशा हमेशा मिलते रहें.

ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर

कंपनी ने अपने 16वें जन्मदिन के मौके पर ग्राहकों के लिए एक ख़ास ऑफर भी पेश किया. जिसमें 6 महीने की अवधि के लिए ग्राहक गोल्ड मेंबरशिप केवल 30 रुपये में खरीद सकते हैं. हालांकि ये ऑफर केवल एक ही दिन के लिए यानी 10 जुलाई के लिए ही दिया गया है.

इसे भी पढ़ें-

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.