✕

होम / बिजनेस / नौकरी के लिए 20 लाख रुपये की मांगने पर बुरे फंसे Zomato के CEO, अब दे रहे सफाई 

नौकरी के लिए 20 लाख रुपये की मांगने पर बुरे फंसे Zomato के CEO, अब दे रहे सफाई 

Zomato द्वारा नौकरी के लिए पैसों की मांग को लेकर अब दीपिंदर गोयल ने अपनी सफाई पेश की है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट करके कहा है कि ये योजना का हिस्सा नहीं था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो (Zomato) के सीईओ दीपिंदर गोयल ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर जॉब वैकेंसी को लेकर एक पोस्ट शेयर की थी. पोस्ट में वैकेंसी के लिए आवेदकों से पहले साल के लिए 20 लाख रुपये की मांग की गई थी. दीपिंदर गोयल को लगा कि उनकी इस पहल को यूनिक आइडिया के तौर पर लिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.  इसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी खूब किरकिरी हुई, लोगों ने सोशल मीडिया पर कमेंट करके उन्हें बुरी तरह से घेर लिया. वहीं, अब दीपिंदर गोयल इस पोस्ट को लेकर अपनी सफाई पेश कर रहे हैं. तो आइए जानते हैं क्या है ये पूरा मामला?  

ये है पूरा मामला

दरअसल, बुधवार को दीपिंदर गोयल ने अपने एक्स प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा था कि उन्हें एक चीफ ऑफ स्टाफ की जरूरत है. चुने गए उम्मीदवार को नौकरी के पहले साल के लिए कोई वेतन नहीं मिलेगा, बल्कि आवेदकों को पहले साल के लिए 20 लाख रुपये देने होंगे. इसके बाद लोगों ने उनकी पोस्ट पर कमेंट करके खूब आलोचना की.  

बेहतर लोगों को चुनने के लिए रखी थी 20 लाख की शर्त 
शुक्रवार यानी 21 नवंबर को दीपिंदर गोयल ने कहा कि लोगों से 20 लाख रुपये वसूलना कभी भी योजना का हिस्सा नहीं था. एक्स पर पोस्ट करके गोयल ने कहा कि इस पद के लिए 18,000 से अधिक लोगों ने आवेदन किया है…साथ ही उन्होंने आवेदन बंद करने की घोषणा भी की. गोयल ने लिखा, यह सिर्फ एक और नियुक्ति वाली पोस्ट नहीं थी. जैसा कि कुछ लोगों ने बताया, आपको हमें 20 लाख रुपये देने होंगे. यह सिर्फ एक फिल्टर था, ताकि ऐसे लोगों को खोजा जा सके जो अपने सामने मौजूद बाधाओं से घिरे बिना, एक तेज रफ्तार करियर के अवसर की सराहना करने की शक्ति रखते हों. 

ये थी पूरी योजना
उन्होंने कहा, हम उन अधिकांश आवेदनों को अस्वीकार कर लेंगे, जिनके पास पैसा है, या जिन्होंने पैसे के बारे में बात भी की है. हमें प्राप्त हुए आवेदनों की विशाल मात्रा से हम वास्तविक इरादे और सीखने की मानसिकता का पता चलेगा. इसके साथ ही उन्होंने अपने और एक्स पर एक उपयोगकर्ता के बीच हुई निजी बातचीत का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसने इस विचार का बचाव किया था. बातचीत में गोयल ने कहा, हम अंततः 20 लाख रुपये नहीं मांगेंगे, तथा उचित व्यक्ति को ही भुगतान करेंगे.  एक तरह की भर्ती पोस्ट का समर्थन करते हुए गोयल ने कहा कि ऐसा कुछ दुनिया में सिर्फ एक बार ही किया जा सकता है. अब जब सभी को इसके पीछे की असली मंशा पता चल गई है, तो अगर हम इसे दोबारा करेंगे तो उम्मीद के मुताबिक परिणाम नहीं पा सकेंगे. और मैं वाकई उम्मीद करता हूं कि ‘नौकरी पाने के लिए कंपनी को पैसे देना’ इस दुनिया में चलन न बन जाए. यह अच्छा नहीं है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

9 hours ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

11 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

12 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

12 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

12 hours ago

बड़ी खबरें