✕

होम / बिजनेस / यूजर्स की डिमांड पर Zomato CEO ने किया नए फीचर का ऐलान, आपको भी होगा फायदा

यूजर्स की डिमांड पर Zomato CEO ने किया नए फीचर का ऐलान, आपको भी होगा फायदा

दरअसल पिछले लंबे समय से जोमैटो के यूजर इस सुविधा की मांग कर रहे थे. लेकिन जोमैटो को इस सुविधा की शुरुआत करने में काफी समय लग गया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

जोमैटो के सीईओ दीपेन्‍दर गोयल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. इसी का नतीजा है कि कई बार अपने यूजर्स को सीधे भी जवाब दे देते हैं तो कभी यूजर्स की डिमांड को ऑन साइट पूरा कर देते हैं. अब इसी कड़ी में उन्‍होंने अपने यूजर्स के द्वारा लंबे समय से की जा रही एक मांग को पूरा कर दिया है. यूजर्स अब जोमैटो पर अपनी खाने के ऑर्डर की हिस्‍ट्री को अपनी साइट से डिलीट कर पाएंगे. हालांकि दीपेन्‍दर गोयल ने इसे लेकर एक लंबा मेल भी किया और उसमें कहा है कि वो इसके असर पर नजर रखेंगे. 

आखिर क्‍या है ये पूरा मामला? 
दरअसल 19 दिसंबर 2023 की दोपहर को 1.48 बजे करन सिंह नाम के एक यूजर की ओर से बड़ा इमोशनल मैसेज करते हुए लिखा गया, जोमैटो मुझे यह कहते हुए खेद है कि मैं अब देर रात का ऑर्डर नहीं दे सकता क्योंकि मेरी पत्नी ने ऑर्डर हिस्‍ट्री की जाँच करके मुझे देर रात का ऑर्डर करते हुए पकड़ लिया है और सबसे बुरी बात यह है कि मैं ऑर्डर हिस्‍ट्री नहीं हटा सकता. अलविदा जोमैटो या जब मैं कुछ ऑर्डर करता हूँ तो मुझे ऑर्डर हिस्ट्री डिलीट करने का विकल्‍प दें.  

जोमैटो के सीईओ ने दिया जवाब 
दीपेन्‍दर गोयल ने करन के ट्वीट को कोट करते हुए लिखा, करण और कई अन्य लोगों के लिए - अब आप जोमैटो पर अपनी ऑर्डर हिस्‍ट्री  हटा सकते हैं. इसका उपयोग जिम्मेदारी से करें. क्षमा करें, हमें इस सुविधा को देने और उसे शुरू करने में थोड़ा समय लगा. इसने कई प्रणालियों और माइक्रोसर्विसेज को प्रभावित किया है. जैसा कि हम इसे सभी ग्राहकों के लिए उपलब्ध करा रहे हैं. इस नए फीचर के साथ जोमैटो ने जहां अपने ग्राहकों के लिए नई सुविधा की शुरुआत की है वहीं ऑर्डरिंग डेटा पर अधिक नियंत्रण दे दिया है. अब यूजर ऑर्डर को सीधे 'आपके ऑर्डर' टैब पर जाकर हटा सकते हैं.  

जारी होने वाले हैं पहली तिमाही के नतीजे
कंपनी के सीईओ दीपेन्‍दर गोयल सोशल मीडिया पर अपने यूजर के टच में रहते हैं. वो अक्‍सर कोई ना कोई ऐसा कमेंट करते रहते हैं जिससे उनकी समस्‍याओं को सुलझाया जा सके. कंपनी के अब जल्‍द ही पहली तिमाही के नतीजे आने वाले हैं. कंपनी ने इससे पहले चौथी तिमाही के नतीजों को जब जारी किया था उसमें उसे अच्‍छा मुनाफा हुआ था. कंपनी ने 31 मार्च 2024 को तक 174 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया. जबकि 31 मार्च 20243 तक उसे 188 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था

टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.